
एक झटके में डिलिवर हुईं 200 गाड़ियां! सुर्खियां बटोर रहा यह सस्ता Electric Scooter
AajTak
TVS Motor ने हाल ही में अपनी iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर को अपडेट कर बाजार में उतारा है. कंपनी का दावा है कि iQube ST वेरिएंट सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है और इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है.
TVS Motor ने हाल ही में घरेलू बाजार में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर TVS iQube को नए अवतार में पेश किया था. इस किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर को नए अपडेट के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें कंपनी का दावा है कि इसकी ड्राइविंग रेंज पहले से और भी बेहतर हो गई है. अब कंपनी ने महज एक दिन में देश की राजधानी दिल्ली में TVS iQube इलेक्ट्रिक स्कूटर के कुल 200 यूनिट्स की डिलिवरी की है.
कंपनी ने जब से इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च किया है, तब से अकेले दिल्ली में इसके 2,000 यूनिट्स की डिलिवरी की जा चुकी है, जिसमें ये 200 यूनिट्स भी शामिल हैं. इन स्कूटरों को कंपनी ने एक मेगा इवेंट के माध्यम से डिलिवर किया है और सभी ग्राहकों को इनकी चाबियां सौंपी हैं। इसमें iQube और iQube S दोनों वेरिएंट्स शामिल हैं। टीवीएस मोटर ने iQube सीरीज के नए अवतार को इसी साल लॉन्च किया था। इस स्कूटर में 3.4 kWh की क्षमता का बैटरी इस्तेमाल किया गया है, और कंपनी का दावा है ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देता है। iQube और iQube S दोनों की कीमत क्रमश: 99,130 रुपये और 1.04 लाख रुपये ऑनरोड दिल्ली है। इसमें FAME II सब्सिडी भी शामिल है। फीचर्स के तौर पर इस स्कूटर में 7 इंच का टीएफटी डिस्प्ले, एचएमआई कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
इसके अलावा टीवीएस मोटर ने iQube ST वेरिएंट को भी पेश किया है, लेकिन अभी इसकी कीमत की घोषणा नहीं की गई है। इस वेरिएंट में कंपनी ने 5.1 kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया है। कंपनी का दावा है कि ये वेरिएंट सिंगल चार्ज में 145 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देता है और इसमें एलेक्सा इंटिग्रेटेड, रिमोट व्हीकल इमोबिलाइजेशन और कीलेस अपलॉकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसकी टॉप स्पीड 82 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके बैटरी को फुल चार्ज होने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगता है।

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










