
एक गलती पड़ सकती है भारी, चल रहा Sexbots का खेल, लोगों को अपने जाल में ऐसे फंसाते हैं
AajTak
Instagram Spam Accounts: पिछले कुछ वक्त से भारत में सेक्सटॉर्शन के बहुत से मामले सामने आ रहे हैं. इंस्टाग्राम पर भी इससे मिलता जुलता एक स्कैम चल रहा है. यहां बड़ी संख्या में सेक्सबॉट्स मौजूद हैं, जो लोगों की पर्सनल डिटेल्स चुराते हैं. क्या आप इंस्टाग्राम यूज करते हैं? तो आप इस पुरे मामले को समझना होगा कि कैसे सेक्सबॉट्स लोगों को फंसा रहे हैं.
सोशल मीडिया पर स्पैम, फ्रॉड्स और एक्स्टॉर्शन के तमाम मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन जब ये सभी साथ आते हैं, तो एक खतरनाक कहानी लिखी जाती है. ऐसा ही कुछ इन दिनों इंस्टाग्राम पर हो रहा है. यूजर्स को कि मानें तो इनकी स्टोरी को सेक्सबॉट्स लाइक कर रहे हैं. ये आपको सुनने में आम लगा रहा होगा, लेकिन नतीजे बेहद खतरनाक हो सकते हैं.
सबसे पहले आपको समझना होगा कि ये सेक्सबॉट क्या होते हैं. बॉट का मतलब तो सभी समझते हैं, इन्हें फर्जी अकाउंट कहा जाता है. सेक्सबॉट ऐसे अकाउंट होते हैं, जिसमें लोगों को फंसाने के लिए अश्लील फोटो लगाई जाती है.
इनके बायो में आपको एक फिशिंग लिंक मिल सकता है. ये अकाउंट्स आपको रैंडमली फॉलो कर लेते हैं. ये अकाउंट्स आपकी इंस्टाग्राम आईडी पर किसी दूसरे के मुकाबले कहीं ज्यादा नजर रखते हैं.
साल 2022 के अंत में बहुत से लोगों ने पाया कि उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी नए-नए अकाउंट्स से व्यू की जा रही है और लाइक की जा रही है. इन यूजर्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पब्लिक था. कुछ यूजर्स ने जांच में पाया कि ये अकाउंट्स Sexbots हैं.
इस तरह के अकाउंट्स का इंस्टाग्राम या किसी दूसरे प्लेटफॉर्म पर होना नया नहीं है. सालों से ऐसे अकाउंट्स मौजूद हैं, जो इंस्टाग्राम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने का काम करते हैं. इस तरह के किसी अकाउंट के जाल में फंस कर आप सेक्सटॉर्शन का शिकार हो सकते हैं.
बहुत से लोग सेक्सबॉट को गंभीरता से नहीं लेते हैं. उन्हें इनके पोस्ट फनी लगते हैं और इनसे आने वाले इंगेजमेंट की वजह से लोग इन्हें इग्नोर कर देते हैं. कई बार ये सेक्सबॉट लोगों को किसी महिला की फोटो भेजते हैं. इसमें आर-रेटेड कार्टून वाले मैसेज भी होते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.










