
एक क्लिक और 84 लाख रुपये हो गए गायब! कंगाल बना शख्स
AajTak
इस शख्स का कहना है कि इसने एक बहुत बड़ी गलती कर दी और एक क्लिक पर ही सब खत्म हो गया. इससे वह काफी परेशान है. उसका सब कुछ खत्म हो गया है. अब उसे मजबूरन अपने माता-पिता के घर जाकर रहना पड़ रहा है. उसने खुद अपनी स्टोरी शेयर की है.
इंसान की जिदंगी को तकनीक ने काफी आसान बना दिया है, लेकिन इसका गलत इस्तेमाल भी हो रहा है. एक सिंगल पिता ने महज एक क्लिक पर अपने जीवनभर की पूंजी खो दी. वह कुछ कर भी नहीं पाए और बैठे-बैठे सब देखते रह गए. इस शख्स का नाम मार्क रोस है. उनका कहना है कि उनके साथ स्कैम हुआ था. इसमें उन्होंने 30,000 डॉलर (करीब 84 लाख रुपये) गंवा दिए. उन्हें एक क्रिप्टोकरेंसी का ऑफर आया था, जिसमें निवेश करने के बदले अधिक रकम देने की बात कही गई थी. लेकिन उनके अकाउंट में कुछ भी नहीं आया. उन्होंने जब मदद मांगने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला.
ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले 54 साल के मार्क एक आईटी वर्कर हैं. मार्क का कहना है, 'हादसे के बाद मैंने सबकुछ गंवा दिया. मेरे पास कैश नहीं थे, न ही नौकरी, मैं सिंगल पिता हूं और अपना किराया भरने तक के पैसे नहीं थे, इसलिए मुझे अपने बुजुर्ग माता-पिता के पास जाना पड़ा. मैं इधर रहा और बाद में मुझे एक और नौकरी मिल गई लेकिन मेरी सारी बचत चली गई है.' उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के समय अपने पेंशन अकाउंट से भी सारे पैसे निकाल लिए थे, जो स्कैम के चलते खो दिए. कैसे फंसे धोखेबाजों के जाल में?
मार्क का कहना है कि एक साल पहले उन्होंने टेलीग्राम पर एक बोनस सपोर्ट का वीडियो देखा था. उन्हें संदेह हुआ, लेकिन उन्हें लगा कि दुनिया भर के सैकड़ों लोगों को अच्छा रिटर्न मिल रहा है और उन्हें ऐसे ग्राहकों से बात भी कराई गई, लेकिन उन्हें अब लगता है कि ये सब फर्जी अकाउंट थे. मार्क ने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी बचत को एक बार में ट्रांसफर करके बड़ी गलती कर दी थी. उन्हें बाद में एक धोखाधड़ी करने वाले ने कहा कि वह उनके खोए पैसे वापस दिला देगा और बदले में 100 डॉलर ले लिए, लेकिन कोई पैसा नहीं मिला और वे भी चले गए. वह कहते हैं कि अगर उनके माता-पिता नहीं होते, तो वो सड़क पर आ जाते. इस वक्त वह काफी तनाव में हैं. उनके मैसेज के स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह धोखाधड़ी करने वालों से पैसा वापस देने के लिए मन्नतें कर रहे हैं. उन्होंने पुलिस को भी शिकायत कर दी है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.










