
एक कॉल, न्यूड वीडियो और फिर सेक्सटॉर्शन, कारोबारी से ₹43 लाख ठगने वाला 'राजस्थान के जामताड़ा' से गिरफ्तार
AajTak
आरोपी को उन बैंक अकाउंट नंबरों से ट्रैक किया गया, जिनमें उसने सेक्सटॉर्शन के जरिए वसूले गए पैसों को ट्रांसफर किया था. डीग के कामा पुलिस थाने के अधिकारियों की मदद से आरोपी हामिल फरीद खान को 24 दिसंबर को राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव पालड़ी से गिरफ्तार किया गया.
महाराष्ट्र में नवी मुंबई पुलिस ने सेक्सटॉर्शन के मामले में राजस्थान के एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है. उस पर एक स्थानीय निवासी से व्हाट्सएप कॉल के दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर 43 लाख रुपये से अधिक की जबरन वसूली का आरोप है. पुलिस ने कहा कि राजस्थान के डीग के रहने वाले आरोपी ने कथित तौर पर इस साल मई और अगस्त के बीच 34 वर्षीय नवी मुंबई निवासी को व्हाट्सएप कॉल की, जिस दौरान दोनों नग्न अवस्था में थे.
नवी मुंबई पुलिस के साइबर विंग के वरिष्ठ निरीक्षक गजानन कदम ने कहा कि आरोपी ने बाद में इन बातचीत के वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी और शिकायतकर्ता से कुल 43,22,900 रुपये वसूल लिए. शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस से संपर्क करने के बाद, आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 420 (धोखाधड़ी) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया. नवी मुंबई के पुलिस कमिश्नर मिलिंद भारम्बे ने नागरिकों से अज्ञात नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप कॉल को लेकर सकर्त रहने की अपील की है.
बैंक खातों के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस आरोपी को उन बैंक अकाउंट नंबरों से ट्रैक किया गया, जिनमें उसने सेक्सटॉर्शन के जरिए वसूले गए पैसों को ट्रांसफर किया था. डीग के कामा पुलिस थाने के अधिकारियों की मदद से आरोपी हामिल फरीद खान को 24 दिसंबर को राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित गांव पालड़ी से गिरफ्तार किया गया. नवी मुंबई पुलिस की साइबर सेल की अधिकारी पूनम गाडगे ने कहा कि आरोपी के कब्जे से कई मोबाइल फोन, सिम कार्ड और एटीएम कार्ड जब्त किए गए हैं.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुल 4,12,175 रुपये जब्त कर लिए हैं, जो शिकायतकर्ता ने आरोपी द्वारा दिए गए विभिन्न बैंक खातों में जमा कराया था. पुलिस के मुताबिक, जिस जगह से आरोपी हामिल फरीद खान को गिरफ्तार किया गया, वह साइबर जालसाजों का गढ़ है और इसे 'राजस्थान का जामताड़ा' नाम से जाना जाता है. आरोपी ने कथित तौर पर पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह महाराष्ट्र और अन्य जगहों पर इसी तरह के 13 अन्य वारदातों में शामिल रह चुका है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










