
एक के बाद एक भारत के 4 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, किसी की अयोध्या तो किसी की कनाडा में लैंडिंग
AajTak
एक के बाद एक 4 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मंगलवार को चार विमानों में बम की धमकी दी गई, जिसमें एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जा रही फ्लाइट भी शामिल है. फ्लाइट्स में बम होने की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर सभी फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग कराई.
मंगलवार को चार विमानों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बम धमकी भरे मैसेज मिले, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने कई हवाई अड्डों पर विशेष आतंकवाद विरोधी अभ्यास शुरू कर दिए हैं. सूत्रों के अनुसार, इन विमानों में से एक अमेरिका जाने वाला विमान भी शामिल था.
सोमवार को मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को भी बम उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे सैकड़ों यात्रियों और एयरलाइन कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. हालांकि, जांच के बाद इन धमकियों को बाद में फर्जी करार दिया गया है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर चार विमानों को धमकी दी गई ,जिसमें एअर इंडिया एक्सप्रेस की जयपुर से अयोध्या होते हुए बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (IX765), स्पाइसजेट की दरभंगा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट (SG116), अकासा एयर की सिलीगुड़ी से बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट (QP 1373), और एयर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाली फ्लाइट (AI 127) शामिल थी. एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान की अयोध्या एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच की गई.
फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान सुरक्षित लैंड कर चुके हैं. तो वहीं, दिल्ली से शिकागो जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट को सुरक्षा जांच के लिए कनाडा की ओर डायवर्ट कर दिया गया है. विमानन सुरक्षा से जुड़े सूत्रों ने PTI को बताया कि, सभी मामलों में सावधानी बरती जा रही है. .
सूत्रों ने कहा कि एक्स हैंडल ने एयरलाइनों और पुलिस के हैंडल्स को टैग करते हुए दावा किया कि इन विमानों पर बम रखे गए हैं. सोमवार को भी चार अलग-अलग X हैंडल्स ने मुंबई से उड़ान भरने वाली तीन अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स को इसी तरह की धमकी दी थी. सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों, एयरलाइनों और हवाई अड्डों के ऑपरेटरों ने सोमवार को इन मैसेजों को फर्जी करार दिया था, जब बम या अपहरण की धमकी मिलने पर सक्रिय की जाने वाली आतंकवाद विरोधी सुरक्षा जांच की गई.

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.

पश्चिम एशिया के हालात सुधरते नहीं दिख रहे..ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर 5 दिनों तक हमला ना करने की हामी जरूर भरी है लेकिन अब भी हमले थमे नहीं है. पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए भारत ने भी अपनी तैयारी मुकम्मल कर रखी है. राजनाथ सिंह ने एक हाईलेवल मीटिंग बुलाकर तैयारी की समीक्षा की. तो भारतीय एलपीजी टैंकरों की सुरक्षा के लिए भारतीय युद्धपोत हॉर्मुज पहुंच चुके हैं. पीएम मोदी ने कल लोकसभा में साफ कह दिया था कि तेल सप्लाई में रुकावट या नागरिकों और पावर प्लांट पर हमला मंजूर नहीं.







