
एक कमेटी के बजाय कई छोटे ग्रुप, जल्द सीट बंटवारा... मुंबई में 'INDIA' बैठक की Inside Story
AajTak
रुवार को चर्चा के दौरान फैसला किया गया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी में कम से कम चार ग्रुप शामिल होंगे, जिनमें एक गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए, दूसरा कार्य योजना तैयार करने और तीसरी सोशल मीडिया को संभालने के लिए. इसके अलावा एक टीम रिसर्च और डेटा एनालिसिस में शामिल होगी.
मुंबई में INDIA गठबंधन के 28 विपक्षी दलों के नेताओं का दो दिन के लिए जमावड़ा लगा है. मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में ये नेता 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी को सत्ता से बेदखल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं. बैठक के पहले दिन यानी गुरुवार को INDIA गठबंधन ने चुनाव मोड में आने और 2024 के लोकसभा चुनावों में एनडीए से मुकाबला करने की अपनी योजनाओं को तेज करने का फैसला किया. बैठक में कुछ नेताओं ने जल्द सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने और एक संयुक्त एजेंडा लाने पर जोर दिया. आइए जानते हैं बैठक की INSIDE STORY...
बैठक में इन बातों पर हुई चर्चा - मुंबई बैठक के पहले दिन तय हुआ है कि कोऑर्डिनेशन कमेटी दो स्तर पर बनाई जाएंगी. पहली सेंट्रल और दूसरी स्टेट लेवल पर. आगे की महत्वपूर्ण रणनीति के लिए दोनों मिलकर काम करेंगे. - गुरुवार को चर्चा के दौरान फैसला किया गया कि कोऑर्डिनेशन कमेटी में कम से कम चार ग्रुप शामिल होंगे, जिनमें एक गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रम की योजना बनाने के लिए, दूसरा कार्य योजना तैयार करने और तीसरी सोशल मीडिया को संभालने के लिए, और एक रिसर्च और डेटा एनालिसिस में शामिल होगी. इसके अलावा संयुक्त अभियान और रैलियों की रूपरेखा तैयार करने के लिए एक सब कमेटी भी गठित की जाएगी. शुक्रवार को गठबंधन के लिए संयोजक बनाने पर भी चर्चा हो सकती है. - बैठक में सभी पार्टियों से नेताओं के नाम मांगे गए हैं, जिन्हें वे कोऑर्डिनेशन कमेटी में रखना चाहती हैं. - भारत गठबंधन ग्रुप का मानना है कि बीजेपी फिलहाल घबराई हुई है, इसलिए जल्द ही कोऑर्डिनेशन कमेटी और अन्य ग्रुप बनाने की जरूरत है. मीटिंग में तय हुआ है कि कमेटी के बाद विपक्षी गठबंधन सीट बंटवारे पर चर्चा के लिए आगे बढ़ सकता है. - INDIA गठबंधन की बैठक में ये भी चर्चा हुई है कि अगर ये फैसले जल्द ही नहीं लिए गए, तो बीजेपी गठबंधन में बाधा डालने की कोशिश करेगी. - बैठक में जल्द चुनाव की परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई. गठबंधन का मानना है कि बीजेपी जल्द चुनाव करा सकती है, ऐसे में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए. - बैठक में तय हुआ है कि राजनीतिक मतभेदों को अलग रखा जाए. और एजेंडे में आम लोगों की समस्याओं से जुड़े मुद्दे होने चाहिए. - INDIA गठबंधन के नेताओं ने तय किया है कि आगे की रणनीति तेजी से बनाई जाएगी. - संसद के विशेष सत्र बुलाए जाने को लेकर बैठक में आज चर्चा की जाएगी. गुरुवार को भी इस पर चर्चा हुई. इस दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष को एनडीए की आश्चर्यजनक रणनीति और चालों से निपटने के लिए सभी आकस्मिक योजनाओं के लिए तैयार रहना चाहिए. - बैठक के बाद उद्धव ठाकरे ने नेताओं के लिए डिनर रखा.
2 अक्टूबर तक घोषणा पत्र जारी करे गठबंधन- ममता का सुझाव
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सुझाव दिया कि INDIA गठबंधन को 2 अक्टूबर तक अपना घोषणापत्र जारी करना चाहिए. वहीं, दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सुझाव दिया कि गठबंधन को अगले महीने के अंत तक लोकसभा चुनावों के लिए पार्टियों के बीच सीट बंटवारे को अंतिम रूप देना चाहिए.
समाजवादी पार्टी (सपा) के रामगोपाल यादव ने भी राज्यों में पार्टियों के बीच सीटों के बंटवारे को जल्द अंतिम रूप देने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षी गठबंधन के पास अब समय नहीं बचा है. बैठक में खड़गे ने एक साझा राष्ट्रीय एजेंडा तैयार करने को भी कहा है. उन्होंने नेताओं से इसके बुलेट प्वाइंट तैयार करने को कहा.
शिवसेना (यूबीटी) के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने बैठक में कहा कि संसद सत्र गणेश चतुर्थी के पहले दिन बुलाया जा रहा है और आश्चर्य हुआ कि क्या पक रहा है. उन्होंने कहा, हमें अपनी योजनाओं में और देरी नहीं करनी चाहिए और जल्द से जल्द काम शुरू करना चाहिए.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












