
एक और सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली की साजिश, एग्जाम से ठीक पहले यूं खुली पोल
AajTak
SSC कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली के आरोप में दो डमी कैडिडेंट्स को पकड़ा गया है. मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले बबलू कंसाना की जगह मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहनेवाला राधेश्याम शर्मा डमी उम्मीदवार बनकर एग्जाम देने सेंटर पर पहुंचा था.
यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जालसाज एक और सिपाही भर्ती में सेंधमारी की कोशिश में थे. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) द्वारा कॉन्स्टेबल के पद लिए आयोजित एग्जाम में से दो डमी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं. गुजरात के गांधीनगर के सेंटर पर कॉन्स्टेबल के पद के लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देने मध्यप्रदेश के दो परीक्षार्थियों की जगह डमी उम्मीदवार पहुंचे थे. गांधीनगर स्थित एक ही एग्जाम सेंटर में अलग-अलग एग्जाम शिफ्ट से दो डमी विद्यार्थियों को पकड़ा गया है.
MP का उम्मीदवार, पेपर देने पहुंचा यूपी का शख्स
मध्यप्रदेश के मुरैना के रहने वाले बबलू कंसाना की जगह मध्यप्रदेश के ग्वालियर में रहनेवाला राधेश्याम शर्मा डमी उम्मीदवार बनकर एग्जाम देने सेंटर पर पहुंचा था. मध्यप्रदेश के जबलपुर में रहने वाले विद्यार्थी अंतेन्द्र सिंह की जगह उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में रहने वाला आशीष शर्मा डमी उम्मीदवार के तौर पर कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देने सेंटर पर पहुंचा था.
दोनों डमी उम्मीदवार नकली आधारकार्ड के जरिए गांधीनगर के भाट में ओमटैक सोल्यूशन में कॉन्स्टेबल के पद लिए आयोजित कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम देने की फीराक में थे. SSC द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा का कांट्रैक्ट TCS को मिला है, ऐसे में पूरे देश में कॉन्स्टेबल के पद लिए कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम गुजरात के 16 केंद्रों पर आयोजित हुई थी. एक ही दिन में अलग अलग चार शिफ्ट में एग्जाम का आयोजन हुआ था, जिसमें भाट के ओमटैक सोल्यूशन में आयोजित तीसरी और चौथी शिफ्ट की एग्जाम के दौरान कुल दो डमी विद्यार्थी पकड़े गए.
ऐसे खुली डमी कैंडिडेट्स की पोल
पहली और दूसरी शिफ्ट की एग्जाम शांतिपूर्ण तरीके से खत्म होने के बाद तीसरी शिफ्ट की एग्जाम दोपहर 2.30 से 3.30 के दौरान होनी थी, जिसके लिए परीक्षा केंद्र में दोपहर 1.15 पर नियमानुसार उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जा रहा था. नियमों के मुताबिक़ उम्मीदवार की फोटो खींचकर उसी फोटो के साथ आवेदन के वक्त अपलोड की हुई उम्मीदवार की फोटो मैच की जा रही थी. सेंटर पर मौजूद उम्मीदवार की फोटो और आवेदन के वक्त अपलोड की हुई फोटो मैच होने के बाद ही सेंटर में प्रवेश मिलता है, ऐसे में परीक्षार्थी बबलू कंसाना का फोटो मिस- मैच होने से लोगइन नहीं हो पा रहा था.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








