
एक्शन में NIA, टेरर मॉड्यूल की जांच तेज, बिहार, यूपी समेत 6 राज्यों में मारे छापे
AajTak
पटना टेरर मॉड्यूल मामले में नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने अपनी जांच तेज कर दी है. जांच एजेंसी ने इस बाबत देश के 6 राज्यों में कई छापे मारे हैं. इसमें बिहार के अररिया के अलावा यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात भी शामिल हैं. छापों के दौरान कई दस्तावेज और सुराग एजेंसी के हाथ लगे हैं.
बिहार की राजधानी पटना में कुछ वक्त पहले एक टेरर मॉड्यूल सामने आया था. इस मामले में अब नेशनल इंवेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) एक्शन मोड में अपनी कार्रवाई को अंजाम दे रही है. एजेंसी ने इस मामले में अपनी छापामार कार्रवाई को तेज करते हुए बिहार, यूपी, महाराष्ट्र और गुजरात में कई ठिकानों पर छापे मारे हैं.
एनआईए ने इसी क्रम में ISIS मॉड्यूल केस आरसी 26/2022 मामले में 6 राज्यों में कई स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाया है. इस विशेष अभियान के तहत छापेमारी के दौरान एनआईए को कई आपत्तिजनक डाक्यूमेंट्स और सामान मिला है.
एनआईए की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक देश के 6 राज्यों में संदिग्धों के तेरह ठिकानों पर छापेमारी की गई है. इसमें मध्य प्रदेश के भोपाल और रायसेन जिले से लेकर गुजरात में भरूच, सूरत, नवसारी और अहमदाबाद जिले तक के ठिकाने शामिल हैं. इसके अलावा बिहार के अररिया जिले में छापेमारी हुई है. वहीं एजेंसी ने कर्नाटक में भटकल और तुमकुर शहर, महाराष्ट्र में कोल्हापुर और नांदेड़ जिले और उत्तर प्रदेश के देवबंद जिले में ISIS की गतिविधियों की जांच की है.
एनआईए की ओर से फुलवारी प्रकरण के बाद आईपीसी की धारा 153ए, और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था. इसके तहत आज की गई तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेजों/सामग्रियों को जब्त किया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है.
आपको बता दें कि हाल में एजेंसी ने मोतिहारी जिले में छापेमारी की थी. इसमें जांच एजेंसी एक मौलाना असगर अली को यूपी ले गई थी. ये मौलाना देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था और कई देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देता था. फिलहाल एजेंसी की नजरें बिहार के सीमांचल सहित उत्तर बिहार के कई जिलों पर है.?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











