
एकनाथ शिंदे की शिवसेना के ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री, दो दिग्गजों का कटेगा पत्ता
AajTak
शिवसेना ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपने पूर्व मंत्रियों और संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है. इस बार जो सूची सामने आ रही है उसमें दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ होता दिख रहा है और उनकी जगह नए चेहरों को जगह मिलती दिख रही है.
महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो चुका है जिसमें महायुति के दो दलों- शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे और एनसीपी प्रमुख अजित पवार उप मुख्यमंत्री बने हैं. सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल गठित करने की प्रक्रिया तेज हो गई है. ताजा खबर ये है कि शिवसेना कोटे से इस बार 11 विधायक मंत्री बन सकते हैं.
शिवसेना ने राज्य मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए अपने पूर्व मंत्रियों और संभावित मंत्रियों की सूची तैयार कर ली है. इस बार जो सूची सामने आ रही है उसमें दो पूर्व मंत्रियों का पत्ता साफ होता दिख रहा है और उनकी जगह नए चेहरों को जगह मिलती दिख रही है.
इन दो मंत्रियों का पत्ता साफ सूत्रों ने बताया कि पूर्व मंत्री संजय राठौड़ और अब्दुल सत्तार को उनके पिछले प्रदर्शन और आरोपों को देखते हुए मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है. शिवसेना से 5 नए विधायकों को शामिल किए जाने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: 'सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे एकनाथ शिंदे, लेकिन....', बोले शिवसेना उदय सामंत
शिवसेना के मंत्री पद के दावेदार भरतशेठ गोगावले, संजय शिरसाट, प्रताप सरनाईक, अर्जुन खोतकर और विजय शिवतारे को कैबिनेट में जगह मिल सकती है. माना जा रहा है कि महायुति में शिवसेना को 13 से 14 मंत्री पद मिलेंगे. इनमें से 10 से 12 मंत्री इसी सप्ताह शपथ लेंगे.
ये 11 विधायक बनेंगे मंत्री!

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










