
एंटीलिया केस: सचिन वाजे को अंतरिम जमानत नहीं, कोर्ट ने कहा- हिरासत में पूछताछ जरूरी
AajTak
ठाणे की कोर्ट ने कहा कि प्रथमदृष्टया सचिन वाजे के खिलाफ सबूत और सामग्री है. वाजे की कस्टोडियल पूछताछ आवश्यक है. इसलिए वाजे की अंतरिम जमानत खारिज कर दी गई. मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है.
एंटीलिया केस में अहम कड़ी मनसुख हिरेन की मौत के मामले में महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे सवालों के घेरे में हैं. इस बीच ठाणे की कोर्ट ने सचिन वाजे को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया. कोर्ट ने कहा कि उनके खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत और सामग्री मौजूद है. ऐसे में वाजे की हिरासत में पूछताछ जरूरी है. ठाणे की कोर्ट ने कहा कि प्रथम दृष्टया सचिन वाजे के खिलाफ सबूत और सामग्री है. वाजे की कस्टोडियल पूछताछ आवश्यक है. इसलिए वाजे की अंतरिम जमानत खारिज कर दी गई. कोर्ट अब जमानत के बारे में एटीएस के बयान का इंतजार करेगा. मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होनी है.
हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










