
एंटीलिया केस और मनसुख हत्याकांड के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, कई तबादले
AajTak
मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की अलग अलग यूनिट के 28 पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा 16 एपीआई जो डीटेक्शन का काम करते थे और 19 पुलिस सब इंस्पेक्टर अलग अलग थानों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.
एंटीलिया केस और मनसुख हिरेन हत्याकांड की गाज आखिरकार मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के कई अफसरों पर गिर ही गई. मंगलवार की रात मुंबई क्राइम ब्रांच में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है. इस दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच के 28 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से उधर कर दिए गए. जिनमें ज्यादातर यूनिट के इंचार्ज हैं. मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के अनुसार क्राइम ब्रांच की अलग-अलग यूनिट के 28 पुलिस इंस्पेक्टर के अलावा 16 एपीआई जो डीटेक्शन का काम करते थे और 19 पुलिस सब इंस्पेक्टर अलग-अलग थानों में ट्रांसफर कर दिए गए हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











