
ऋषिकेश में राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टला... गंगा में डूबते टूरिस्ट को गाइड ने बचाया
AajTak
उत्तराखंड के ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग के दौरान बड़ा हादसा टल गया. यहां एक टूरिस्ट गंगा नदी में डूबने लगा, उसी वक्त गाइड ने अपनी सूझबूझ और साहस दिखाते हुए समय रहते उसकी जान बचा ली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह रेस्क्यू ऑपरेशन साफ दिख रहा है, जिसमें गाइड मसीहा बनकर पहुंचा और जान बचा ली.
उत्तराखंड में ऋषिकेश की गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग के रोमांच के बीच उस समय एक पर्यटक की जान पर बन आई, जब वह तेज बहाव में बहने लगा. लेकिन वहां मौजूद राफ्टिंग गाइड ने न सिर्फ सूझबूझ दिखाई, बल्कि जान जोखिम में डालते हुए पर्यटक को सुरक्षित बाहर भी निकाला. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर वायरल है. गाइड की बहादुरी की हर जगह सराहना हो रही है.
जो वीडियो वायरल है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि राफ्टिंग के दौरान अचानक एक टूरिस्ट का संतुलन बिगड़ता है और वह गंगा में गिरकर बहने लगता है. वह पानी में मदद के लिए हाथ-पैर मारता है, तभी गाइड तेजी से रिएक्ट करता है, रस्सी और लाइफ जैकेट का इस्तेमाल कर टूरिस्ट को पकड़ता है और उसे राफ्ट तक खींच लाता है. इस दौरान अन्य टूरिस्ट भी घबराए नजर आते हैं, लेकिन गाइड की प्रोफेशनल ट्रेनिंग और त्वरित कार्रवाई की वजह से बड़ा हादसा टल जाता है.
यह भी पढ़ें: Uttarakhand Weather: देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, ऋषिकेश में रिवर राफ्टिंग पर भी रोक
इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर लोग गाइड की बहादुरी और पेशेवराना रवैये की जमकर तारीफ कर रहे हैं. स्थानीय प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से भी गाइड की प्रशंसा की जा रही है. इस घटना को लेकर लोगों का कहना है कि राफ्टिंग जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स में सुरक्षा नियमों का खास ध्यान रखना चाहिए.
विशेषज्ञों का मानना है कि लाइफ जैकेट पहनना, ट्रेन्ड गाइड की मौजूदगी और उचित सुरक्षा उपाय राफ्टिंग के दौरान अनिवार्य हैं. ऋषिकेश में हर साल हजारों पर्यटक राफ्टिंग का रोमांच लेने आते हैं, ऐसे में सुरक्षा में जरा सी चूक भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







