
ऋद्धिमान साहा पर एक्शन की तैयारी में BCCI, कॉन्ट्रैक्ट नियमों के उल्लंघन का लगा आरोप
AajTak
भारतीय विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा पर अब BCCI एक्शन लेने के बारे में विचार कर रहा है. साहा पर टीम मैनेजमेंट के साथ सेलेक्शन को लेकर हुई बातचीत को पब्लिक फोरम पर रखने का आरोप लगा है जो बोर्ड के नियमों के विरुद्ध है.
Wriddhiman Saha: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीम में जगह न मिलने के बाद ऋद्धिमान साहा लगातार विवादों में नजर आ रहे हैं. इंटरव्यू न देने पर पत्रकार द्वारा दी गई धमकी का मामला हो या टीम में चयन न हो पाने के बाद साहा के कुछ बयान हो, वह पिछले कई दिनों से भारतीय क्रिकेट के लिए एक विवादित चेहरे के रूप में नजर आ रहे हैं. BCCI अब ऋद्धिमान साहा से सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों के उल्लंघन के आरोपों का जवाब भी मांगेगा.

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












