
'उम्मीद पर दुनिया कायम है', हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन के सवाल पर बोले राघव चड्ढा
AajTak
राघव चड्ढा हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता और तेलंगाना मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के आवास से निकले. उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इसे (गठबंधन/सीट शेयरिंग) अंतिम रूप दिया जाएगा. उम्मीद पर दुनिया कायम है.'
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर जारी बातचीत सीट शेयरिंग के फॉर्मूले पर फंस गई है. दोनों ही दलों के नेता इसे लेकर लगातार बातचीत कर रहे हैं. शनिवार को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा कि उम्मीद पर दुनिया कायम है और जल्द गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा.
'उम्मीद पर दुनिया कायम है'
राघव चड्ढा हरियाणा के एआईसीसी प्रभारी दीपक बाबरिया से मुलाकात के बाद कांग्रेस नेता और तेलंगाना मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के आवास से निकले. उन्होंने कहा, ''मुझे उम्मीद है कि इसे (गठबंधन/सीट शेयरिंग) अंतिम रूप दिया जाएगा. उम्मीद पर दुनिया कायम है.'
खबर है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. एक-दो दिन में पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान भी कर सकती है. आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा है कि AAP हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सियासी लड़ाई में उतरने के लिए तैयार है.
AAP ने कहा- बातचीत चल रही है
हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर प्रियंका ने कहा, 'बातचीत चल रही है. अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगा. आम आदमी पार्टी हरियाणा में लगातार काम कर रही है. आज सुनीता केजरीवाल की जनसभाएं भी हैं. ग्राउंड पर हमारा संगठन मजबूत है. हम सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं. 1/2 दिनों में कैंडिडेट का ऐलान भी कर देंगे. हमें उम्मीद है कि कुछ निष्कर्ष निकलेगा.'

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.








