
उम्मीदवारों की रंगीन फोटो, EVM पर सीरियल नंबर्स... बिहार चुनाव से पहले EC की नई गाइडलाइन
AajTak
चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और मतदाताओं की सुविधा के लिए ईवीएम बैलेट पेपरों पर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. बिहार से शुरू होकर सभी चुनावों में उम्मीदवारों की तस्वीरें अब रंगीन होगीं, जिससे पहचान करना आसान में मदद मिलेगी.
बिहार में आने वाले कुछ हफ्तों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होंगे. चुनाव आयोग की ओर से अभी तारीखों ऐलान नहीं हुआ है. हालांकि, मतदान के तारीखों के ऐलान से पहले नई गाइडलाइन जारी की है. आयोग बिहार से एक नए प्रयोग की शुरुआत कर रही है, जिसके तहत ईवीएम बैलेट पेपर में अब उम्मीदवारों की रंगीन फोटो होगी. इससे पहले फोटो ब्लैक एंड व्हाइट हुआ करते थे.
चुनाव आयोग ने निर्देश जारी किए हैं, जिसके तहत अब इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के बैलेट पर उम्मीदवारों की फोटो रंगीन छापी जाएंगी. पहले ये प्रयोग बिहार में किया जा रहा है, इसके बाद अन्य राज्यों में इसे बाद में लागू किया जाएगा.
नए बदलाव के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई के हिस्से को घेरेगा. इससे मतदान की पहचान करने में आसानी होगी. इसके अलावा क्रम संख्या को भी अब पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी. यह पहल चुनाव की पारदर्शिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की गई है.
ये नए बदलाव चुनाव प्रक्रिया को और अधिक लोकतांत्रिक, निष्पक्ष और सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं. बिहार से शुरू हो रहे इन सुधारों को जल्द ही पूरे भारत में लागू करने की योजना है, जिससे देशभर में चुनावों की गुणवत्ता और विश्वसनीयता में सुधार होगा.
यह भी पढ़ें: बिहार: 'खटल धन ह बबुआ, पसीना छूट जाता...' गंगा की लहरों में सब कुछ गंवा बैठे बुजुर्ग की पीड़ा चुनाव आयोग की यह पहल लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए मतदान को और अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में सहायक साबित होगी.
क्या होती है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन?

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







