
उमर अब्दुल्ला ने पूर्ण राज्य की मांग दोहराई, कहा- इससे दिल्ली और J-K के बीच 'दूरी' घटेगी
AajTak
जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा जल्द बहाल होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा कि राज्य का दर्जा मिलने से चुनी हुई सरकार को अधिक अधिकार मिलेंगे और जनता से किए गए वादे पूरे होंगे. साथ ही कहा कि उपचुनावों में नेशनल कॉन्फ्रेंस बडगाम से चुनाव लड़ेगी, जबकि नगरोटा सीट पर कांग्रेस को समर्थन दिया जाएगा.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा जल्द बहाल होगा, जिससे नई दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच की दूरी कम होगी. उमर अब्दुल्ला ने कहा कि भले ही राज्य का दर्जा उनकी सरकार के पहले साल में बहाल न हो पाए, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि यह दूसरे साल में संभव हो सकता है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, उमर अब्दुल्ला ने दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में पत्रकारों से कहा कि जब राज्य का दर्जा बहाल होगा, तो निश्चित रूप से दिल्ली और जम्मू-कश्मीर के बीच की खाई पट जाएगी. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस समय कई संवैधानिक और प्रशासनिक संस्थानों पर चुनी हुई सरकार का नियंत्रण नहीं है. उन्होंने कहा कि हमारे बिजनेस रूल्स लागू नहीं हैं, एडवोकेट जनरल का पद खाली है, कई संस्थानों पर हमारा नियंत्रण नहीं है.
'राज्य का दर्जा मिलने से जनता से किए वादे पूरे होंगे'
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य का दर्जा बहाल होने से चुनी हुई सरकार को अधिक अधिकार मिलेंगे और वह लोगों से किए वादों को पूरा कर सकेगी. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा न देने के पीछे क्या वजह है, यह केवल केंद्र और बीजेपी ही बता सकते हैं, लेकिन हम अपनी कोशिश नहीं छोड़ेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अपने 5 साल के एजेंडे पर काम कर रही है और जनता से कहा कि हमें एक सप्ताह, एक माह या छह माह में न परखा जाए. हमने 5 साल के लिए जनता के सामने एजेंडा रखा है. 5 साल बाद जनता हमारे काम का फैसला करेगी.
उपचुनावों और गठबंधन पर रुख
बडगाम और नगरोटा विधानसभा उपचुनावों पर उमर अब्दुल्ला ने बताया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) बडगाम से चुनाव लड़ेगी, जबकि नगरोटा सीट पर कांग्रेस के लिए समर्थन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने हाईकमान से अनुमति मांगी है, अगर उन्हें मंज़ूरी मिलती है, तो नगरोटा से कांग्रेस उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेगा और हम उसे जिताने की पूरी कोशिश करेंगे.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










