
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने महात्मा गांधी से की पीएम मोदी की तुलना, कांग्रेस बोली- चापलूसी की भी हद होती है
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने जैन गुरु और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं. बीती सदी के महापुरुष महात्मा गांधी थे. इस सदी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के एक बयान पर विवाद शुरू हो गया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना महात्मा गांधी से की. धनखड़ ने कहा कि गांधी बीती सदी के महापुरुष थे जबकि पीएम मोदी युगपुरुष हैं.
उन्होंने जैन गुरु और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी को समर्पित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं. बीती सदी के महापुरुष महात्मा गांधी थे. इस सदी के युगपुरुष नरेंद्र मोदी हैं.
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने सच्चाई और अहिंसा से हमें ब्रिटिशों की गुलामी से आजाद कराया था. प्रधानमंत्री मोदी ने हमें प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया, जिसे हम हमेशा देखना चाहते थे. उपराष्ट्रपति ने कहा कि महात्मा गांधी और पीएम मोदी दोनों ने श्रीमद राजचंद्रजी की शिक्षा को दर्शाती हैं.
धनखड़ पर भड़का विपक्ष
उनके इस बयान की कांग्रेस नेता मकिंघम टैगोर ने आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा कि अगर सर आप महात्मा गांधी से तुलना करते हैं तो यह शर्मनाक है. हम सब जानते हैं कि चापलूसी की एक सीमा होती है और आप उस सीमा को पार चुके हैं.
बहुजन समाज पार्टी के सांसद दानिश अली ने भी धनखड़ के बयान पर संसद में नया युग शुरू हो गया है कि एक सांसद को एक निश्चित समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने दिया जाता है. बता दें कि उनका अर्थ बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी की तरफ था जिन्होंने बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ सदन में आपत्तिजनक बयान दिया था.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










