
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS से हुए डिस्चार्ज, डॉक्टर्स का किया शुक्रिया
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को रविवार तड़के एम्स में भर्ती कराया गया था. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को दिल्ली एम्स से बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है. इसकी जनकारी देते हुए उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ' 9 मार्च को मेरे भर्ती होने से लेकर 12 मार्च को छुट्टी मिलने तक, एम्स (नई दिल्ली) की मेडिकल टीम की अनुकरणीय देखभाल और पेशेवर रवैये की मैं तहे दिल से सराहना करता हूं. उनके समर्पण से मैंने जल्दी रिकवरी की. भारत और उसके बाहर के शुभचिंतकों का मैं आभारी हूं.'
रविवार को हुए थे भर्ती
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को रविवार तड़के एम्स में भर्ती कराया गया था. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया था.
पीएम मोदी पहुंचे थे अस्पताल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स जाकर हालचाल लिया था. PM ने एक्स पर लिखा था, 'एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.'

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.











