
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ AIIMS में भर्ती, सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत, डॉक्टर्स ने दिया हेल्थ अपडेट
AajTak
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है. धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है.
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (73 साल) को रविवार तड़के एम्स में भर्ती कराया गया है. फिलहाल, उनकी हालत स्थिर है.
सूत्रों ने बताया कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को बेचैनी और सीने में दर्द की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है. धनखड़ को सुबह करीब 2 बजे अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टरों का एक ग्रुप उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रहा है.
धनखड़ को एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में भर्ती कराया गया है.
न्यूज एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उपराष्ट्रपति की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने धनखड़ के एम्स में भर्ती होने के तुरंत बाद उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और एम्स पहुंचे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










