
उपराष्ट्रपति चुनाव: 56 रिटायर्ड जज सुदर्शन रेड्डी की उम्मीदवारी के खिलाफ, बताई ये वजह
AajTak
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर न्यायपालिका के पूर्व जजों के बीच टकराव गहराया है. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी के लिए अमित शाह के बयान पर 18 पूर्व जजों ने आलोचना की थी, जिसका जवाब 56 पूर्व जजों ने एक खुला पत्र लिखकर दिया.
उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर अब न्यायपालिका से जुड़े सेवानिवृत्त जजों में भी सीधा टकराव सामने आ गया है. इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर देश के पचास से अधिक पूर्व जजों ने खुला पत्र लिखा है. इन जजों ने गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देने वाले अपने ही साथी पूर्व जजों की आलोचना की है.
गृह मंत्री शाह ने सुदर्शन रेड्डी के सलवा जुडूम फैसले पर सवाल उठाए थे. इसके बाद 18 पूर्व जजों ने चिट्ठी लिखकर शाह की आलोचना की थी. अब जवाब में 56 पूर्व जजों ने पत्र लिखकर कहा है कि यह गलत परंपरा बन गई है कि हर बड़े राजनीतिक घटनाक्रम पर कुछ लोग राजनीतिक झुकाव वाले बयान जारी कर देते हैं और उसे न्यायिक स्वतंत्रता का रंग देने की कोशिश करते हैं. उनका कहना है कि इससे पूरी न्यायपालिका की साख और निष्पक्षता पर आंच आती है.
कई बड़े नाम शामिल
पत्र लिखने वाले जजों में पूर्व मुख्य न्यायाधीश और केरल के पूर्व राज्यपाल जस्टिस पी. सदाशिवम, पूर्व सीजेआई और राज्यसभा सांसद जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस अर्जन कुमार सीकरी और जस्टिस एम. आर. शाह जैसे नाम शामिल हैं. इनका कहना है कि जब कोई रिटायर्ड जज राजनीति में उतरता है तो उसे सामान्य उम्मीदवार की तरह आलोचना का सामना करना होगा. ऐसी आलोचना को न्यायपालिका पर हमले के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए.
यह भी पढ़ें: EXCLUSIVE: 'NDA सांसदों से भी मांगूंगा सपोर्ट...', बोले विपक्ष के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी, अमित शाह के आरोपों का भी दिया जवाब
राजनीतिक आलोचना बनाम न्यायिक स्वतंत्रता

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










