
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कल वोटिंग, नंबर गेम NDA के पक्ष में, INDIA ब्लॉक को क्रॉस वोटिंग से आस
AajTak
राज्यसभा महासचिव पी.सी. मोदी उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं. मतदान एकल संक्रमणीय आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली (सिंगल ट्रांसफरेबल वोट) के तहत गुप्त होगा. सफेद मतपत्रों पर सांसद विशिष्ट स्याही वाले पेन से उम्मीदवारों के नाम के आगे प्राथमिकता (1, 2, 3...) अंकित करेंगे.
भारत के 17वें उप-राष्ट्रपति चुनाव के लिए 9 सितंबर को संसद भवन में वोटिंग होगी. मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है. यह चुनाव 16वें उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अचानक इस्तीफा देने के बाद हो रहा है.
मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक कमरा नंबर एफ-101, वसुधा में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वोट डालेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले सभी एनडीए सांसद कल सुबह 9:30 बजे ब्रेकफास्ट मीटिंग में हिस्सा लेंगे. केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्री अपने-अपने राज्यों के सांसदों की मेजबानी करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सांसदों के साथ अपने आवास पर ब्रेकफास्ट मीटिंग करेंगे.
यह भी पढ़ें: उपराष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले BJD और BRS का बड़ा ऐलान, वोटिंग से दूर रहने का लिया फैसला
केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान के सांसदों की मेजबानी करेंगे. इसी तरह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय बिहार के एनडीए सांसदों की मेजबानी करेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव की मतगणना शाम 6 बजे शुरू होगी, और परिणाम मंगलवार देर रात या बुधवार सुबह तक घोषित होने की उम्मीद है.
उप-राष्ट्रपति चुनाव का नंबर गेम
उप-राष्ट्रपति चुनाव में लोकसभा (543 सदस्य) और राज्यसभा (233 निर्वाचित, 12 मनोनीत सदस्य) के सभी सांसद मतदान करते हैं. वर्तमान में 5 राज्यसभा और 1 लोकसभा सीट खाली होने से 781 सांसद मतदान के लिए अधिकृत हैं. भारत राष्ट्र समिति (BRS, 4 राज्यसभा सांसद) और बीजू जनता दल (BJD, 7 राज्यसभा सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (SAD, 1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद) ने अपने सांसदों को मतदान से दूर रहने को कहा है, जिससे मतदाता संख्या 767 हो सकती है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










