
उपभोक्ता अदालत से फ्लैट खरीदार को मिला न्याय, बिल्डर को चुकाने होंगे 29 लाख रुपए
AajTak
बिल्डर ने फ्लैट खरीदार की बुकिंग भी रद्द कर दी थी. आयोग ने इसे मनमाना और गैर वाजिब माना है. उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष जस्टिस संगीता धींगरा सहगल और सदस्य राजन शर्मा की पीठ ने फ्लैट खरीदार के पक्ष में फैसला सुनाया.
परियोजना चाहे आवासीय हो या व्यवसायिक अगर बिल्डर निर्माण शुरू करने या पूरा करने में देरी कर रहा हो तो घर, दुकान या ऑफिस के स्थान का खरीददार भुगतान करने को मजबूर नहीं होगा. इसके लिए जिम्मेदार बिल्डर ही होगा. यानी वो उपभोक्ता खरीदार पर बिल नहीं फाड़ सकेगा.
उपभोक्ता आयोग ने अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि बिल्डर की लेटलतीफी की वजह से निर्माण में अगर अनिश्चित देरी हो तो फ्लैट खरीददार को पैसे का भुगतान करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता है. उपभोक्ता आयोग ने बिल्डर की उदासीनता की वजह से निर्माण में हुई देरी पर खरीदार को पैसे का भुगतान ना करने से राहत देते हुए उल्टे बिल्डर से मुआवजा भी दिलवाया है.
बिल्डर ने फ्लैट खरीदार की बुकिंग भी रद्द कर दी थी. आयोग ने इसे मनमाना और गैर वाजिब माना है. उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष जस्टिस संगीता धींगरा सहगल और सदस्य राजन शर्मा की पीठ ने फ्लैट खरीदार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बिल्डर कंपनी की उन दलीलों को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें यह कहा गया था कि शिकायतकर्ता फ्लैट खरीदार ने समय से बकाया राशि का भुगतान नहीं किया. इसलिए फ्लैट का पजेशन देने में देरी हुई है.
उपभोक्ता आयोग के सामने आए मामले के मुताबिक गाजियाबाद निवासी अंजू अग्रवाल ने लैंडक्राफ्ट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक बिल्डर से गोल्फ लिंक परियोजना में एक फ्लैट बुक कराया था. लगभग 8 साल पहले 2014 में उन्होंने 37 लाख 2224 रुपए में फ्लैट की बुकिंग की थी. तब बिल्डर और खरीदार के बीच हुए करार के तहत बुकिंग के 3 साल बाद यानी 2017 में उन्हें अपने घर का कब्जा मिलना था.
इसके बाद बिल्डर को डिमांड के मुताबिक समय-समय पर धनराशि का भुगतान किया गया. लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ता देख घर खरीदार ने बकाया रकम का भुगतान बंद कर दिया. इसके बाद 2019 में बिल्डर ने जमा रकम जब्त कर अंजू अग्रवाल की फ्लैट बुकिंग भी रद्द कर दी. इस पर अंजू ने बिल्डर के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में गुहार लगाई. आयोग ने अपने फैसले में लैंड क्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड को आदेश दिया की वो शिकायतकर्ता 29 लाख 39 हजार 738 रुपए छह फीसद ब्याज के साथ अदा करे.
अगले 8 सितंबर तक अगर सारी रकम खरीदार को वापस नहीं मिली तो बिल्डर को पूरी रकम पर नौ फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान करना पड़ेगा. आयोग ने बिल्डर कंपनी को पीड़ित शिकायतकर्ता यानी घर खरीदार अंजू अग्रवाल को हुई मानसिक परेशानी होने के एवज में दो लाख मुआवजा और मुकदमा खर्च के रूप में 50,000 का और भुगतान करने का आदेश दिया है.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








