
उपचुनाव से पहले ममता ने भरी हुंकार- देश को तालिबान या पाकिस्तान नहीं बनने देंगे
AajTak
अब हाल ही में ममता बनर्जी ने कहा है कि वे इस देश को पाकिस्तान या तालिबान नहीं बनने देंगी. ये बयान ममता ने हिंदी भाषियों को लेकर की गई एक प्राइवेट मीटिंग में कहा है.
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट के लिए उपचुनाव की तैयारी कर रही हैं. नंदीग्राम में हार के बाद अब इस सीट से चुनाव जीतना उनके लिए जरूरी हो गया है. ममता ने अपना प्रचार भी यही देखते हुए शुरू कर दिया है. मंदिर, मस्जिद का दौरा भी हो रहा है और बीजेपी पर भी तंज कसा जा रहा है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











