
उपचुनाव के नतीजे आज: 3 लोकसभा और 7 विधानसभा सीटों के लिए होगी मतगणना, 23 जून को हुई थी वोटिंग
AajTak
चार राज्यों में से सबसे अधिक त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुर, झारखंड की मांडर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी.
उत्तर प्रदेश की दो और पंजाब की एक लोकसभा सीट के अलावा त्रिपुरा की चार और आंध्रप्रदेश, झारखंड और दिल्ली की एक-एक विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज आएंगे.
देश की तीन लोकसभा सीटों और सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों के लिए आज सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. उत्तर प्रदेश में रामपुर और आजमगढ़, पंजाब में संगरूर लोकसभा सीट के अलावा दिल्ली, झारखंड, आंध्र प्रदेश और त्रिपुरा की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव हुए थे.
चार राज्यों की इन सीटों पर हुआ था उपचुनाव
चार राज्यों में से सबसे अधिक त्रिपुरा में अगरतला, जुबाराजगर, सुरमा और बरदोवाला टाउन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था. वहीं आंध्र प्रदेश की आत्माकुर, झारखंड की मांडर और दिल्ली की राजेंद्र नगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 23 जून को वोटिंग हुई थी.
क्यों हुए थे उपचुनाव?
दो राज्यों की तीन लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव की बात करें तो यूपी की आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ था. आजमगढ़ से अखिलेश यादव जबकि रामपुर से आजम खान ने फरवरी-मार्च में हुए विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की थी जिसके बाद उन्होंने लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. वहीं, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट से सांसद रहे भगवंत मान पंजाब विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने हैं, उनके लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.










