
उपचुनाव की तैयारी, UP का फीडबैक... संघ प्रमुख और CM योगी के 'मथुरा मंथन' में क्या हुई बात?
AajTak
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की है. संघ प्रमुख और यूपी की बंद कमरे में हुई ये मुलाकात करीब 45 मिनट चली. इस बैठक में यूपी उपचुनाव से लेकर संघ के फीडबैक तक, कई मुद्दों पर बातचीत हुई है.
उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. सूबे का सियासी तापमान अब चुनावी हो चला है और इस चुनावी माहौल में सियासी तपिश बढ़ा दी है एक मुलाकात ने. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की मथुरा में मुलाकात हुई है.
औपचारिक रूप से इस मुलाकात को लेकर यही कहा जा रहा है कि सीएम योगी ने संघ प्रमुख को महाकुंभ में आने का न्योता दिया है. 45 मिनट तक चली इस मुलाकात के दौरान बात क्या बस महाकुंभ के न्योते तक ही सीमित रही?
बंद कमरे में मुलाकात
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की संघ प्रमुख के साथ यह मुलाकात करीब 45 मिनट तक चली. बेहद अहम मानी जा रही इस बैठक में सूत्रों के मुताबिक सूबे की सियासत पर भी चर्चा हुई. सीएम योगी की संघ प्रमुख से मुलाकात के दौरान उपचुनाव में संघ से जुड़े स्वयंसेवकों के इस्तेमाल को लेकर बात हुई और दोनों नेताओं ने संघ से मिलने वाले फीडबैक पर भी चर्चा की. सूत्रों का कहना है कि संघ प्रमुख ने सीएम योगी को आश्वस्त किया कि स्वयंसेवक हरियाणा की तर्ज पर यूपी उपचुनाव में भी बीजेपी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, पूरी मदद करेंगे.
उपचुनाव में दांव पर सीएम की साख
दरअसल, यूपी की नौ सीटों के उपचुनाव को सीएम योगी ने अपनी नाक का सवाल बना लिया है. उपचुनाव सीएम योगी की लोकप्रियता का लिटमस टेस्ट भी माने जा रहे हैं. कहा ये भी जा रहा है कि ये उपचुनाव पूरी तरीके से सीएम योगी का चुनाव है. यही वजह है कि सीएम योगी एक तरफ जहां उपचुनाव वाली हर सीट पर नजर रख रहे हैं, रणनीति तय करने से लेकर प्रचार के मोर्चे तक सक्रिय नजर आ रहे हैं, वहीं बीजेपी और संघ के बीच समन्वय को लेकर भी खुद ही फ्रंट पर आ गए हैं. चर्चा है कि संघ प्रमुख के साथ मुलाकात के दौरान सीएम योगी की संघ और बीजेपी में समन्वय पर भी बात हुई है.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









