
उन्नाव: शराब के नशे में टीचर ने स्कूली बच्चों को दी गालियां, हुई कार्रवाई
AajTak
यूपी के उन्नाव में सरकारी स्कूल के एक टीचर ने शराब के नशे में स्कूल परिसर में छात्रों और अन्य लोगों को गंदी-गंदी गालियां दी. नशे में धुत्त टीचर का गाली देते हुए वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद अधिकारी ने उसे सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ जांच समिति का भी गठन कर दिया है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक टीचर का ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने छात्र और शिक्षक के रिश्ते को कलंकित कर दिया है. उस वीडियो में टीचर छात्रों को गंदी-गंदी गालियां देता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
हालांकि यह वीडियो चार दिन पुराना बताया जा रहा है. वीडियो में नजर आ रहा शख्स जूनियर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत सहायक शिक्षक चंद्र प्रकाश है जो शराब के नशे में गंदी-गंदी गालियां दे रहा है.
बताया जा रहा हैं ये टीचर स्कूल में रोज शराब पीकर आता है और कभी-कभी स्कूल में बैठकर भी पीता है. वीडियो में आरोपी शिक्षक दर्जनों बार भद्दी-भद्दी गालियों का प्रयोग करता हुआ नजर आया.
इस वीडियो को देख कर लोग टीचर की आलोचना कर रहे हैं. आरोपी बच्चे और बच्चियों के सामने ही भद्दी-भद्दी गालियों की बौछार कर रहा है. वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि यह बिछिया ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल (अतरसा) का है.
हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद अधिकारी संजय तिवारी ने गालीबाज टीचर को निलंबित कर दिया है. साथ ही जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने का भी आश्वासन दिया है.
अधिकारी ने कहा, 'बिछिया के एक स्कूल का मामला संज्ञान में आया है जहां शिक्षक अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं. उस शिक्षक को निलंबित किया गया है और जांच समति का भी गठन कर दिया गया है. जांच रिपोर्ट आने पर उस पर और ज्यादा कार्रवाई होगी.'

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








