
उन्नाव में 13 साल की दलित लड़की की हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला शव...रेप की भी आशंका
AajTak
उन्नाव में नाबालिग दलित लड़की का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला. परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक 13 साल की नाबालिग दलित लड़की का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई. उसकी लाश को रेलवे ट्रैक के किनारे फेंक दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. नाबालिग के शरीर और गले में चोट के गहरे निशान मिले हैं. परिजनों ने गांव के एक युवक पर रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है.
एडिशनल एसपी ने बताया कि सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या, अपहरण, SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो पाएगी. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र से 13 साल की किशोरी रविवार रात अचानक गायब हो गई थी. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा. तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई.
सोमवार की सुबह गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक के किनारे पर नाबालिग का शव पड़ा मिला. शव मिलने की सूचना गांव पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई. गायब किशोरी के परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव देखा तो चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दिया.
वहीं इस घटना पर उन्नाव एएसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि भिखारीपुर रूल बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का एक गांव है. यहां पर 13 साल की नाबालिग लड़की का अपहरण के बाद हत्या कर दी गई. इस घटना में जो लोग नामजद कराए गए हैं उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही इस घटना के दोषियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










