
'उनके विजन के बिना US-इंडिया में इतना सहयोग संभव नहीं था...' मनमोहन सिंह को बाइडेन ने ऐसे दी श्रद्धांजलि
AajTak
अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा,
दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने श्रद्धांजलि अर्पित की है. उन्होंने पूर्व पीएम को 'सच्चा राजनेता' और 'समर्पित लोक सेवक' बताया है. जो बाइडेन ने बयान जारी करते हुए कहा, "आज संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का अभूतपूर्व स्तर प्रधानमंत्री के रणनीतिक नजरिए और सियासी हिम्मत के बिना मुमकिन नहीं होता."
उन्होंने आगे कहा, "यूएस-इंडिया सिविल न्यूक्लियर डील को आगे बढ़ाने से लेकर इंडो-पैसिफिक भागीदारों के बीच पहले क्वाड को लॉन्च करने में मदद करने तक, मनमोहन सिंह ने 'असाधारण प्रगति' की रूपरेखा तैयार की, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए दोनों देशों और दुनिया को मजबूत बनाती रहेगी."
बाइडेन को याद आई मुलाकातें
जो बाइडेन ने यह भी याद किया कि उन्हें 2008 में सीनेट की विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष के रूप में और 2009 में अमेरिका की आधिकारिक राजकीय यात्रा के दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति के रूप में मनमोहन सिंह से मिलने का मौका मिला था.
जो बाइडेन ने कहा, "डॉ. मनमोहन सिंह ने 2013 में नई दिल्ली में भी मेरी मेजबानी की थी. जैसा कि हमने तब चर्चा की थी, अमेरिका-भारत संबंध दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है. साथ मिलकर, साझेदारों और दोस्तों के रूप में, हमारे देश अपने लोगों के लिए डिग्निटी और बड़ी ताकत का रास्ता तय करते हैं."
यह भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा के सम्मान में 'सिकंदर' के टीजर रिलीज में देरी, कब दिखेगी भाईजान की झलक?

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









