
'उनके पैर पकड़कर गिड़गिड़ाई, तीनों ने मेरी नहीं सुनी...', चार पन्नों की FIR में कोलकाता गैंगरेप पीड़िता ने बयां की पूरी दरिंदगी
AajTak
पीड़िता की शिकायत के अनुसार 25 जून को तीनों आरोपियों- मोनोजीत मिश्रा (उम्र-31 साल), फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट ज़ैब अहमद (उम्र- 19 साल) और प्रमित मुखर्जी (उम्र- 20 साल) ने उसे कॉलेज परिसर में एक कमरे में ले जाकर जबरन बंद कर दिया. पीड़िता के साथ मारपीट की गई. इसके बाद आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया.
कोलकाता के साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली 24 वर्षीय स्टूडेंट ने तीन लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का आरोप है कि ये घटना तब हुई जब उसने मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा (उम्र 31 साल) के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया. मोनोजीत मिश्रा तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद (TMCP) का जिला महासचिव और कॉलेज का पूर्व छात्र है. पीड़िता ने अपनी शिकायत में काफी गंभीर आरोप लगाए हैं. बता दें कि फॉरेंसिक टीम साउथ कलकत्ता लॉ कॉलेज पहुंच गई है. टीम घटनास्थल का दौरा करेगी और निरीक्षण करेगी, साथ ही अपराध स्थल से सैंपल कलेक्ट करेगी.
शादी का ऑफर ठुकराया तो भड़क उठा आरोपी
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में बताया कि मोनोजीत मिश्रा ने उस पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन उसने मना कर दिया क्योंकि वह पहले से ही एक रिश्ते में थी. इसके बाद मोनोजीत ने उसे धमकी दी कि वह उसके बॉयफ्रेंड को नुकसान पहुंचाएगा और उसके माता-पिता को झूठे केसों में फंसा देगा.
ये तीन आरोपी थे वारदात में शामिल
शिकायत के अनुसार 25 जून को तीनों आरोपियों- मोनोजीत मिश्रा (उम्र-31 साल), फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट ज़ैब अहमद (उम्र- 19 साल) और प्रमित मुखर्जी (उम्र- 20 साल) ने उसे कॉलेज परिसर में एक कमरे में ले जाकर जबरन बंद कर दिया. पीड़िता के साथ मारपीट की गई. शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने यौन संबंध बनाने के इरादे से पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.








