
उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल का पीएम मोदी 19 अप्रैल को करेंगे लोकार्पण, वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाएंगे हरी झंडी
AajTak
कश्मीर को ट्रेन मार्ग से जोड़ा जा रहा है. पीएम नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन फिलहाल कुछ महीनों के लिए कटरा से चलेगी, क्योंकि जम्मू रेलवे स्टेशन का रेनोवेशन जारी है. पीएम मोदी उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का लोकार्पण करेंगे. इस दौरान जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और अन्य अधिकारी मौजूद रहेंगे.
कश्मीर को पहली वंदे भारत ट्रेन मिलने जा रही है. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को कटरा से वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसके अलावा, पीएम मोदी उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का भी लोकार्पण करेंगे. इस ट्रेन के उद्घाटन के बाद कश्मीर भारत के किसी भी हिस्से से सीधे रेल संपर्क से जुड़ जाएगा. लंबे समय से इस क्षेत्र में रेल संपर्क की मांग की जा रही थी.
PM मोदी करेंगे दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का लोकार्पण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 अप्रैल को उधमपुर में दुनिया के सबसे ऊंचे रेल पुल का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद वे कटरा पहुंचकर वंदे भारत ट्रेन को श्रीनगर के लिए रवाना करेंगे. जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन फिलहाल कुछ महीनों के लिए कटरा से चलेगी, क्योंकि जम्मू रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण जारी है. यह कश्मीर घाटी को रेल के माध्यम से शेष दुनिया से जोड़ने का ऐतिहासिक क्षण होगा.
जितेंद्र सिंह ने उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक प्रोजेक्ट को लेकर क्या कहा?
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'सुरक्षा के मुद्दे पर गृह मंत्रालय में बार-बार बैठकें हो रही हैं, और इन विषयों पर सार्वजनिक रूप से अधिक चर्चा करना उचित नहीं है. हालांकि, पिछले कुछ महीनों में इस विषय पर विशेष ध्यान दिया गया है, विशेष रूप से आतंकियों और उनके समर्थकों को लेकर. इस मामले में सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा यथासंभव उचित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, इसका अधिक सार्वजनिक रूप से उल्लेख करना संभव नहीं है.'
यह भी पढ़ें: 2023 से वंदे भारत समेत अन्य ट्रेनों पर 7,971 बार फेंके गए पत्थर, 4,549 लोग गिरफ्तार

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










