
'उद्धव हमें डरा नहीं सकते', देखें आजतक से खास बातचीत में क्या बोले Eknath Shinde
AajTak
कल तक शिंदे कैंप ने तस्वीर जारी की थी जिसमें कुल 42 विधायक थे, इसमें शिवसेना के 37 और निर्दलीय 7 विधायक थे. रात को 2 शिवसेना विधायक और पहुंच गए, ये लोग पहले से शिंदे कैंप में थे, लेकिन मुंबई में ही डेरा जमाए थे. इसके अलावा और 2 निर्दलीय विधायक भी रात को पहुंच गए, कुल हो गए 46. कुछ और विधायक जल्द ही शिंदे कैंप में पहुंचने वाले हैं. शिंदे का नंबर गेम लगातार बढ़ता जा रहा है. इस बारे में एकनाथ शिंदे ने आजतक से एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने कहा कि डेमोक्रेसी में नंबर की बहुत इम्पोर्टेंस होती है, जो मेरे पास है. देखें शिंदे ने और क्या कहा.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.












