
उद्धव-राज को तमिलनाडु CM स्टालिन का सपोर्ट, बोले- हिंदी थोपे जाने के खिलाफ एकजुट हों
AajTak
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने कहा कि मुंबई में आज भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हिंदी 'थोपने' के खिलाफ हुई 'विजय रैली' में जोशीले भाषणों और जनज्वार ने हमें बेहद उत्साहित किया है. साथ ही कहा कि हम भाषायी भेदभाव, तमिल भाषा की उपेक्षा और कीलाड़ी जैसी सभ्यताओं को नज़रअंदाज़ करने वाला व्यवहार और अधिक सहन नहीं करेंगे.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने उद्धव और राज ठाकरे का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) और यहां की जनता ने पीढ़ियों से हिंदी 'थोपने' के खिलाफ जो संघर्ष किया है, वह अब राज्य की सीमाओं को पार कर महाराष्ट्र में भी जोरदार विरोध के रूप में उभरा है.
स्टालिन ने X पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा यह शर्त रखती है कि तमिलनाडु में हिंदी तीसरी भाषा के रूप में पढ़ाई जाए. तभी केंद्र सरकार फंड देगी, अब दूसरी बार महाराष्ट्र में जनता के आक्रोश के चलते बीजेपी पीछे हटने को मजबूर हुई है, जहां खुद उनकी ही सरकार है.
स्टालिन ने कहा कि मुंबई में आज भाई उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में हिंदी 'थोपने' के खिलाफ हुई 'विजय रैली' में जोशीले भाषणों और जनज्वार ने हमें बेहद उत्साहित किया है. मैं जानता हूं कि केंद्र सरकार, जो केवल हिंदी और संस्कृत के प्रचार-प्रसार में लगी रहती है, राज ठाकरे के इन 2 तीखे सवालों का कोई जवाब नहीं दे सकती.
पहला- उत्तर प्रदेश और राजस्थान में तीसरी भाषा के रूप में क्या पढ़ाया जाता है?
दूसरा- जब हिंदीभाषी राज्य पिछड़े हुए हैं, तो फिर प्रगतिशील गैर-हिंदीभाषी राज्यों पर हिंदी क्यों थोपी जा रही है?
सीएम स्टालिन ने केंद्र से पूछे सवाल सीएम स्टालिन ने पूछा कि क्या केंद्र सरकार बदले की भावना से तमिलनाडु के बच्चों की शिक्षा के लिए समग्र शिक्षा अभियान (Samagra Shiksha Abhiyan) के तहत 2,152 करोड़ रुपये की फंडिंग रोकने का रवैया बदलेगी? क्या वह तुरंत यह धनराशि जारी करेगी, जो तमिलनाडु का कानूनी हक़ है?

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.

नागर विमानन मंत्रालय ने घरेलू हवाई किरायों पर लगाई गई अस्थायी सीमा (Fare Caps) को वापस लेने का फैसला किया है. पिछले साल इंडिगो (IndiGo) एयरलाइंस के संकट के बाद टिकटों की आसमान छूती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने यह पाबंदी लगाई थी. हालांकि एयरलाइंस कंपनियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि वे जिम्मेदारी से किराए तय करें और यात्रियों के हितों का ध्यान रखें।

हिमाचल प्रदेश में आर्थिक दबाव के चलते मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने समेत मंत्रियों, विधायकों और वरिष्ठ अधिकारियों की सैलरी का एक हिस्सा 6 महीने के लिए टालने का फैसला किया है. हालांकि, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी कर्मचारियों को पूरी सैलरी मिलेगी. वहीं सरकार ने मेडिकल स्टाफ, आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं सहित कई वर्गों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. विधायक योजनाओं की सीमा भी बढ़ाई गई है. सरकार का कहना है कि हालात सुधरने पर रोकी गई राशि वापस दी जाएगी.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.







