
उद्धव ठाकरे vs शरद पवार: INDIA गुट में महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर दिलचस्प खींचतान
AajTak
महाविकास आघाड़ी के मुख्यमंत्री चेहरे पर उद्धव ठाकरे की दावेदारी पर शरद पवार ने ब्रेक लगा दिया है. जो फॉर्मूला भी दिया है, वो एक तरह का चैलेंज है - अब उद्धव ठाकरे तभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं जब सबसे ज्यादा उनके उम्मीदवार चुनाव जीत कर आयें.
कहते हैं, ये शरद पवार ही थे जिन्होंने भाजपा से खफा होकर अलग हुए उद्धव ठाकरे को महाविकास अघाड़ी सरकार में मुख्यमंत्री बनने की सलाह दी थी, लेकिन अब वो बीते दिनों की बात हो चुकी है. उद्धव ठाकरे की फिर से महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने में वही दीवार बनकर खड़े हो गये हैं - और ये बात कोई अचानक नहीं हुई है.
उद्धव ठाकरे काफी दिनों से प्रयासरत थे. इसी सिलसिले में उद्धव ठाकरे बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली भी आये थे. मिलने को तो इंडिया ब्लॉक के और भी नेताओं से मिले. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से खास मुलाकात हुई, लेकिन किसी ने खुल कर कुछ भी नहीं कहा. तब भी, जबकि खुल कर मीडिया के जरिये मन की बात भी बता दी थी.
सवाल-जवाब के बीच उद्धव ठाकरे ने मीडिया से कहा था, अगर मेरे सहयोगियों को लगता है कि मैंने बेहतरीन काम किया है, तो उनसे पूछें कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं? उद्धव ठाकरे ने अपना स्टैंड भी साफ करने की कोशिश की, मैंने मुख्यमंत्री बनने का सपना नहीं देखा था, न ही मैं ऐसा चाहता था... लेकिन मैं जिम्मेदारी से भागने वाला भी नहीं हूं... मैंने जिम्मेदारी ली, और अपनी क्षमता के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की... अगर मेरे साथियों को लगता है कि मैंने बेहतरीन काम किया है, तो उनसे पूछिये कि क्या वे मुझे मुख्यमंत्री के तौर पर देखना चाहते हैं? लोग फैसला करेंगे.
वैसे कहने को तो शरद पवार अब भी यही कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री पद को लेकर एमवीए में कोई विवाद नहीं है. और ऐसा ही बयान आदित्य ठाकरे की तरफ से भी आया है, लेकिन अब तो ये पक्का हो चुका है कि अपने लिए मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए उद्धव ठाकरे की तरह शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस को भी बेहतरीन प्रदर्शन करना पड़ेगा. ऐसा लगता है कि लंबे समय तक क्रिकेट की राजनीति करने वाले शरद पवार ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद को भी मेडल जैसा बना दिया है.
देखा जाये तो शरद पवार ने उद्धव ठाकरे की दावेदारी तो नहीं खारिज की है, लेकिन शर्त लगाकर उनकी राह में रोड़ा तो अटका ही दिया है. शरद पवार के बयान से अब ये भी साफ हो गया है कि महाविकास आघाड़ी के सहयोगी दल कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (एसपी) चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा नहीं करने जा रहा है.
उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री चेहरे की घोषणा क्यों चाहते थे?

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








