
उद्धव की बैठक में 19 में से सिर्फ 10 सांसद पहुंचे, विधायकों के बाद क्या MP भी छोड़ेंगे साथ?
AajTak
एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद से माना जा रहा है कि शिवसेना के कुछ सांसद भी जल्द पाला बदल सकते हैं. इससेे पहले भी बैठक में कुछ सांसदों ने उद्धव ठाकरे से एकनाथ गुट से सुलह करने की सिफारिश की थी.
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में शिवसेना सांसदों की बैठक बुलाई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में सिर्फ 10 सांसद पहुंचे. शिवसेना के लोकसभा में कुल 19 सांसद हैं. एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों की बगावत के बाद से माना जा रहा है कि शिवसेना के कुछ सांसद भी जल्द पाला बदल सकते हैं. इस पहले भी कुछ सांसदों ने उद्धव ठाकरे से एकनाथ गुट से सुलह करने की सिफारिश की थी.
बताया जा रहा है कि उद्धव की बुलाई बैठक में गजानन कीर्तिकर, अरविंद सावंत, विनायक राउत, हेमंत गोडसे, धैर्यशील माने और राहुल शेवाले समेत 10 सांसद पहुंचे हैं. बाकी सांसद अभी मीटिंग में नहीं पहुंचे हैं.
सांसदों में भी फूट के आसार
दरअसल, एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के बागी विधायकों के साथ मिलकर बीजेपी के साथ सरकार बना ली है. शिंदे के पास शिवसेना के 40 विधायक और 10 निर्दलीय विधायकों का समर्थन है. इसके बाद से लगातार खबरें आ रही हैं कि शिवसेना के कुछ सांसद बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. इनमें एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे, भावना गवली जैसे नाम शामिल हैं. इतना ही नहीं मातोश्री में हुई शिवसेना सांसदों की पिछली बैठक में भी कुछ वरिष्ठ नेताओं ने उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे से सुलह करने की सलाह दी थी.
कई पूर्व पार्षद हुए शिंदे गुट में शामिल
महाराष्ट्र में महाविकास अघा़डी सरकार गिरने के बाद से शिवसेना के नेताओं का एकनाथ गुट में शामिल होना जारी है. पिछले दिनों ठाणे नगर निगम के 67 में 66 पूर्व पार्षदों ने एकनाथ शिंदे को समर्थन दिया था. इसके बाद नवी मुंबई और कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका में भी शिवसेना के पूर्व पार्षद भी एकनाथ गुट में शामिल हो गए थे.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








