
उदयपुर ASP के नाम पर मांगी 3.5 लाख की रिश्वत, ACB ने दलाल को रंगे हाथों धर दबोचा
AajTak
Udaipur ASP Bribe Case: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई सुर्खियों में है. उदयपुर के एएसपी हितेश मेहता के नाम पर रिश्वत लेते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया गया. आरोपी शिकायतकर्ता को बीएमडब्ल्यू कार विवाद निपटाने का आश्वासन दे रहा था.
राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी मुहीम चल रही है. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने मंगलवार को एक निजी व्यक्ति को 3.5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया. हैरानी की बात यह है कि यह रिश्वत उदयपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) हितेश मेहता के नाम पर मांगी गई थी.
एसीबी के एक अधिकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान शांतिलाल सोनी के रूप में हुई है. उस पर आरोप है कि उसने एक शिकायतकर्ता से बकाया वसूली और BMW कार से जुड़े मामले को निपटाने में मदद का झांसा देकर 3.5 लाख रुपए की रिश्वत ली. शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी BMW कार किसी को बेची थी.
खरीदार ने पूरा भुगतान नहीं किया. इस मामले में उसने उदयपुर में पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद आरोपी शांतिलाल सोनी ने खुद को ASP हितेश मेहता का नजदीकी बताकर मामले को सुलझाने और बकाया रकम दिलाने का वादा किया. इसके बदले में उसने मोटी रकम मांगी. जानकारी मिलते ही एसीबी ने टीम गठित किया.
इसके बाद एसीबी की विशेष टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया. तयशुदा योजना के तहत आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया. एसीबी की अतिरिक्त निदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने इस गिरफ्तारी की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि आरोपी शांतिलाल सोनी से गहन पूछताछ की जा रही है. ASP हितेश मेहता की भूमिका भी जांच के दायरे में है.
उन्होंने आगे कहा है कि इस मामले की स्वतंत्र और विस्तृत जांच की जाएगी ताकि पूरे नेटवर्क और जिम्मेदारी का खुलासा हो सके. यदि ASP हितेश मेहता की भूमिका सामने आती है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस घटनाक्रम के बाद उदयपुर पुलिस महकमे में खलबली मची है. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









