
उदयपुर: चाकूबाजी में जख्मी बच्चे की किडनी में दिक्कत, इलाज के लिए बुलाए गए एक्सपर्ट
AajTak
उदयपुर के स्कूल में हुई चाकूबाजी के बाद शहर में धारा 163 लागू कर दिया गया है. इंटरनेट बैन कर दिया गया है. स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. इस बीच शहर के कलेक्टर ने बताया कि बच्चे की किडमी में कुछ समस्या आई है. इसके लिए एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम को बुलाया गया है.
राजस्थान में उदयपुर के स्कूल में हुई चाकूबाजी के बाद माहौल गर्म है. शहर में आगजनी शुरू हो गई. इस बीच एक्सक्लूसिव बातचीत में उदयपुर के कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में जख्मी बच्चे की किडनी में कुछ दिक्कत है. इसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से एक्सपर्ट डॉक्टरों को बुलाया गया है. उन्होंने बताया कि शहर में एहतियाती तौर पर इंटरनेट बंद कर दिया गया है और धारा 163 लागू किया गया है.
उदयपुर कलेक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है, जो आगजनी में शामिल थे. आज कुछ लोग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे. दरअसल, यहां दसवीं में पढ़ने वाले स्टूडेंट पर उसी स्कूल के अन्य स्टूडेंट ने चाकू से वार किया था. इस हादसे के बाद उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया था, जहां उसका इलाज चल रहा है.
यह भी पढ़ें: स्कूल-कॉलेजों में अगले आदेश तक छुट्टी, इंटरनेट बंद, धारा 144 लागू... चाकूबाजी की घटना के बाद उदयपुर में बिगड़ा माहौल
आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
उदयपुर रूरल से बीजेपी विधायक फूल सिंह मीना का कहना है कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे हादसों को रोकना जरूरी है. उन्होंने कहा कि हमने वापस कन्हैयालाल हत्याकांड जैसा ही उबाल शहर में देखा है.
उदयपुर रूरल के विधायक फूल सिंह मीना ने कहा कि घटना दुखद है. हादसे ने दंगे का रूप ले लिया. आरोपी के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिसने गुनाह किया है उसपर सरकार कार्रवाई करेगी. उन्होंने हादसे की तुलना कन्हैयालाल मर्डर केस से की है, जहां एक टेलर की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










