
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज, 1 नवंबर से होगा वोटर रिवीजन
AajTak
साल 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं. मुख्य चुनाव अधिकारी ने अपील करते हुए कहा कि, सभी वोटर्स सूची में शामिल हों, इसके लिए अपना नाम जरूर मतदाता लिस्ट में जुड़वाएं.
उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव आयोग ने भी जिम्मेदारी संभालते हुए अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. इसके लिए आज लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि, आयोग ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के इलैक्टोरल रोल का रिवीजन करने का निर्देश दिया है. इसके लिए 1 नवंबर से वोटर रिवीजन कार्यक्रम चलाया जाएगा. विधानसभा क्षेत्रों की इलैक्टोरल रोल्स का आर्टिकल निकाला जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











