
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना बोले- कोरोना वैक्सीन की नहीं कोई कमी
AajTak
उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे. सुरेश खन्ना ने वैक्सीन की कमी के सवाल पर बताया कि वैक्सीन की किसी तरह की कमी नहीं है, जिले को आज ही वैक्सीन की एक खेप मिलेगी जो शाम तक नोएडा पहुंच जाएगी.
देश भर में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच सभी राज्य सरकारें एक्शन में आ गई हैं. महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है. इसी बीच उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना आज ग्रेटर नोएडा पहुंचे. सुरेश खन्ना ने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान का दौरा किया. वहीं, सुरेश खन्ना ने वैक्सीन की कमी के सवाल पर बताया कि वैक्सीन की किसी तरह की कमी नहीं है, जिले को आज ही वैक्सीन की एक खेप मिलेगी जो शाम तक नोएडा पहुंच जाएगी. साथ ही चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने जिम्स में मौजूद सुविधाएं देखीं और साथ ही डायरेक्टर राकेश गुप्ता से बातचीत की. मंत्री ने कहा कि कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में अब तक जिम्स ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










