
उत्तर प्रदेश की तरह बंगाल में भी चलेंगे बुलडोजर, शुभेंदु अधिकारी ने जनसभा में किया दावा
AajTak
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली के दौरान कहा कि जल्द ही उनके राज्य में भी उत्तर प्रदेश की तरह ही बुलडोजर चलेंगे. उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में जल्द ही भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी. हालांकि शुभेंदु अधिकारी बोले कि वे यह नहीं कह रहे हैं कि दिसंबर में बंगाल की ममता सरकार गिर जाएगी.
पश्चिम बंगाल की सियासत में इन दिनों बयानबाजी का दौर जारी है. BJP विधायक और सूबे में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को अपने गृहनगर कांथी में एक सभा को संबोधित करते हुए सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने दावा किया कि जल्द बंगाल में भी उत्तर प्रदेश (UP) की तरह ही बुलडोजर चलेंगे.
सभा को संबोधित करते हुए शुभेंदु ने कहा, 'बंगाल में जल्द ही भाजपा की राष्ट्रवादी सरकार चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी. डबल इंजन की सरकार होगी और यहां भी उत्तर प्रदेश की तरह ही बुलडोजर चला करेंगे. रैली के दौरान शुभेंदु ने अपनी 'दिसंबर मिस्ट्री' का भी खुलासा किया.
चुनाव जीतकर सत्ता में आएंगे: शुभेंदु
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि वे यह नहीं कह रहे हैं कि दिसंबर में बंगाल की ममता सरकार गिर जाएगी. उन्होंने तो सिर्फ दिसंबर की तीन महत्वपूर्ण तारीखों का उल्लेख किया है. शुभेंदु ने आगे कहा कि उन्होंने ये कभी नहीं कहा कि वे सरकार बदलेंगे. उन्होंने सभा में मौजूद लोगों से पूछा कि क्या वे चाहते हैं कि विधायक सरकार गिराएं? या फिर बीजेपी को चुनाव जीतकर सत्ता में आना चाहिए?
अगले साल बड़ी घटनाएं होने की बात कही
बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ने हाल ही में दिसंबर (12, 14 और 21) की तीन तारीखों में कुछ बड़े घटनाक्रम होने का ऐलान करके सियासी सरगर्मी बढ़ा दी थी. रैली को संबोधित करते हुए नंदीग्राम के विधायक शुभेंदु ने संकेत दिया था कि अगले साल बड़ी घटनाएं होंगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








