
उत्तराखंड : 60 परिवारों वाले 'खूनी गांव' का अब बदला नाम, 'देवीग्राम' से मिली नई पहचान
AajTak
उत्तराखंड के टिहरी जिले का बदनाम 'खूनी गांव' अब नई पहचान के साथ जाना जाएगा. 60 परिवारों वाले इस गांव का नाम बदलकर ‘देवीग्राम’ रखा गया है. ग्रामीणों का कहना है कि ‘खूनी’ नाम के कारण उन्हें पढ़ाई, नौकरी और बाहरी लोगों से बातचीत के दौरान शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी. नाम बदलने की कहानी भी दिलचस्प है.
उत्तराखंड सरकार ने लंबे समय से चली आ रही ग्रामीणों की मांग को पूरा करते हुए पिथौरागढ़ जिले के कुख्यात नाम से पहचाने जाने वाले 'खूनी गांव' का नाम बदलकर अब 'देवीग्राम' कर दिया है. सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में स्पष्ट किया गया कि यह निर्णय जनभावनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है और इसे केंद्र सरकार से भी मंजूरी मिल चुकी है. साथ ही अधिसूचना में यह भी उल्लेख किया गया कि नाम परिवर्तन का पहले से लंबित किसी भी कानूनी प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ से सांसद अजय टम्टा ने इस बदलाव की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से इस नाम परिवर्तन की मांग कर रहे थे और आखिरकार राज्य सरकार ने इसे स्वीकार कर लिया. ग्राम प्रधान इंदिरा जोशी ने बताया कि दशकों से चली आ रही मांग पूरी होने पर पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल है.
यह भी पढ़ें: पिथौरागढ़: पहाड़ से लुढ़ककर मकान पर गिरा बोल्डर, 12 साल के मासूम की दर्दनाक मौत, कई की हालत गंभीर
पिथौरागढ़ से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित इस छोटे से गांव में लगभग 60 परिवार रहते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि ‘खूनी’ नाम के कारण उन्हें पढ़ाई, नौकरी और बाहरी लोगों से बातचीत के दौरान शर्मिंदगी झेलनी पड़ती थी. नाम बदलने की पृष्ठभूमि भी दिलचस्प है. कहा जाता है कि अंग्रेजी शासन के दौरान यहां ग्रामीणों और अंग्रेजों के बीच झड़प हुई थी, जिसमें अंग्रेज मारे गए थे.
इसके बाद गांव को ‘खूनी’ कहा जाने लगा. वहीं, एक अन्य मान्यता है कि पहले इस गांव का नाम ‘खोली’ था, लेकिन अंग्रेज उच्चारण में गलती से इसे ‘खूनी’ बोलते थे और समय के साथ यही नाम प्रचलित हो गया. अब ‘देवीग्राम’ नाम मिलने के बाद ग्रामीण अपनी नई पहचान को लेकर गर्व और सुकून महसूस कर रहे हैं. यह बदलाव न केवल उनकी आत्मसम्मान की लड़ाई की जीत है, बल्कि गांव की सकारात्मक पहचान को भी मजबूत करेगा.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






