
उत्तराखंड: स्कूल के केयरटेकर ने दिव्यांग छात्राओं से की छेड़खानी... पुलिस ने किया गिरफ्तार
AajTak
देहरादून में एक स्कूल केयर टेकर द्वारा नाबालिग दिव्यांग छात्राओं से छेड़खानी किए जाने का मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तराखंड के देहरादून में एक स्कूल के केयरटेकर द्वारा नाबालिग दिव्यांग छात्राओं का यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है. एक एजेंसी के मुताबिक दो नाबालिग छात्राओं की मां ने केयर टेकर पर कथित तौर पर यौन उत्पीड़न और मारपीट करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस ने आरोप में केयरटेकर को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि बच्चों की मां की शिकायत के आधार पर 29 वर्षीय व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार किया गया. अपनी शिकायत में मां ने आरोप लगाया है कि स्कूल के केयरटेकर ने उसके बच्चों की पिटाई की और उनका यौन उत्पीड़न किया. मामले में आरोपी के खिलाफ बीएनएस और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.
यह भी पढ़ें: व्हील चेयर पर पहुंची गैंग रेप पीड़िता की सुप्रीम कोर्ट से मार्मिक अपील, इलाज करवाने की उठाई मांग
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्चों को मेडिकल जांच के लिए भेजा और मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को दी. पुलिस ने बताया कि स्कूल से सीसीटीवी और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है. आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले का रहने वाला है और फिलहाल देहरादून के कारगी चौक में रह रहा था.
दावा यह भी किया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी कई अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह की हरकत कर चुका है. हालांकि, लड़कियों ने लोकलाज के डर से इसकी शिकायत नहीं की थी.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.









