
उत्तराखंड में भीषण हादसा, खाई में गिरी बोलेरो, 10 लोगों की दर्दनाक मौत
AajTak
पिथौरागढ़ जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां एक बोलेरो गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इस हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमों को शवों को सड़क तक पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी.
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ. एक बोलेरो गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयानक था कि दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए.
दरअसल जिले की मुनस्यारी तहसील के होकरा गांव में श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो असंतुलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. इसमें 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. सभी श्रद्धालु बागेश्वर जिले के शामा तहसील के निवासी थे. वो होकरा देवी मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे.
शवों को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय निवासियों के साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकालकर उनका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
हादसे की जगह गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमों को शवों को सड़क तक पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी. इससे पहले मई में उत्तराखंड के खटीमा के गांव में भीषण हादसा हुआ था.
यहां इनोवा कार नहर में जा गिरी थी. इस हादसे में इनोवा कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई थी. मरने वालों में तीन बच्चे, एक महिला और एक पुरुष शामिल थी. सभी एक ही परिवार के थे, जो कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के गांव के रहने वाले थे.

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.








