
उत्तराखंड में कब लागू होगा UCC, क्या है सरकार की तैयारी? CM धामी ने दिया जवाब
AajTak
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज तक के कार्यक्रम में शिरकत की और राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर बातचीत की है. यूसीसी कानून पर बाजी मारने के सवाल पर धामी ने कहा, यह मांग देश में लंबे समय से उठती आ रही थी. राज्य में ड्राफ्ट लगभग तैयार हो गया है. सरकार जल्द कदम उठाएगी.
आजतक G-20 समिट में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समान नागरिक संहिता को लेकर खुलकर बातचीत की है. धामी ने कहा कि यूसीसी पर देश के अंदर मांग उठती रही है. जैसे अयोध्या में राम मंदिर और कश्मीर में अनुच्छेद 370 कानून हटने की मांग उठती थी. ठीक उसी तरह यूसीसी को लेकर भी लोगों की मांग रहती थी. लोग चाहते हैं कि सबके लिए एक समान कानून होना चाहिए.
धामी ने आगे कहा, यूसीसी की मांग भी लंबे से उठती आई है. हमने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में हमने यह बात जनता के सामने रखी. इसके पीछे तर्क दिया कि उत्तराखंड देवभूमि है. ये गंगा का प्रदेश है. राष्ट्रीय सीमाओं से लगा प्रदेश है. प्रत्येक परिवार से लोग सीमा पर देश के लिए सेवाएं दे रहे हैं. इसलिए उत्तराखंड के अंदर रहने वाले लोगों के लिए एक समान कानून होना चाहिए. लोगों ने इस बात पर मुहर लगाई और राज्य के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि किसी पार्टी की सरकार को लगातार दूसरी बार मौका मिला. उत्तराखंड की जनता ने मार्ग प्रशस्त किया.
'यूसीसी पर दो लाख 25 हजार लोगों ने विचार रखे'
धामी ने कहा, हमने यूसीसी के लिए डॉक्टर रंजना प्रकाश की अध्यक्षता में कमेटी बनाई. उस कमेटी ने एक साल से भी ज्यादा समय से दो लाख 25 हजार से भी ज्यादा लोगों से बात की और उनके विचार लिए. धार्मिक संगठनों से बात की. लॉ कमीशन ने भी सलाह दी. कमेटी ने लगभग ड्राफ्ट संकलित कर लिया है. जैसे ही वो ड्राफ्ट मेरे पास आएगा. मैं उसे लागू करने की दिशा में कदम आगे बढ़ा दूंगा.
आजतक G-20 समिट का पूरा कवरेज यहां देखें
'महिला सशक्तिकरण के लिए है यूसीसी'

Happy Navratri 2026 Wishes: हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व है.पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. इन 9 दिनों में भक्त मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा करते हैं. इस साल चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च 2026 तक चलेगी.इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए देवी मां की भक्ति से भरपूर मैसेज भेजकर चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

चेन्नई में एक महिला पर उसके अलग रह रहे पति ने एसिड क्लीनर से हमला कर दिया, जिसकी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. हमले में महिला की एक आंख की आधी रोशनी चली गई, जबकि दूसरी आंख भी बुरी तरह प्रभावित हुई है. आरोपी पति पहले से उसे परेशान करता था और वह उससे अलग रह रही थी. झगड़े के दौरान उसने हमला किया. पड़ोसी की मदद से महिला बची और अस्पताल में भर्ती कराई गई. महिला ने लंबे समय से अत्याचार सहने की बात कही है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.










