
उत्तराखंड में कई स्थानों के नाम बदले गए, औरंगजेब के इतिहास विवाद के बीच CM धामी का फैसला
AajTak
औरंगजेब की ऐतिहासिक विरासत को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों सहित राज्य भर में कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है.
औरंगजेब की ऐतिहासिक विरासत को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों सहित राज्य भर में कई स्थानों के नाम बदलने की घोषणा की है. घोषणा के अनुसार, हरिद्वार में पांच, देहरादून में तीन, नैनीताल में दो और उधम सिंह नगर में एक स्थान का नाम बदला गया है.
कहां-कहां बदले गए नाम इस्लामिक नामों वाले कुछ क्षेत्रों का नाम अब हिंदू देवताओं के नाम पर रखा गया है. देहरादून में मियांवाला क्षेत्र का नाम बदलकर रामजीवाला कर दिया गया है. इसी तरह, रुड़की के भगवानपुर ब्लॉक में औरंगजेब नगर का नाम बदलकर शिवाजी नगर कर दिया गया है. रुड़की के खानपुर गांव का नाम बदलकर श्री कृष्ण नगर कर दिया गया है. नैनीताल में नवाबी रोड का नाम बदलकर अटल मार्ग किया जा रहा है. पंचक्की-आरटीआई मार्ग का नाम बदलकर गुरु गोवालकर मार्ग किया गया है.
सीएम धामी का बयान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन बदलावों से जनता की भावनाओं का सम्मान होगा और भारतीय संस्कृति व विरासत से जुड़ाव बढ़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि ये नाम परिवर्तन ऐतिहासिक हस्तियों के योगदान को सम्मान देने और लोगों को भारतीय परंपराओं से प्रेरित करने के लिए किए गए हैं.
नाम बदलने के फैसले का कई संगठनों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. उनका मानना है कि यह कदम भारत की संस्कृति और इतिहास को सही पहचान दिलाने में मदद करेगा.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










