
उत्तराखंड बीजेपी के लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनेंगे महेंद्र भट्ट, CM धामी बोले- अनुभव का मिलेगा लाभ
AajTak
उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार महेंद्र भट्ट की ताजपोशी तय हो गई है. महेंद्र भट्ट ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ पहुंचकर उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव चल रहे हैं. उत्तराखंड में भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. 30 जून को उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष के लिए निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया. महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पहुंचकर अपना नामांकन किया. विरोध में कोई और नामांकन नहीं होने की वजह से महेंद्र भट्ट के लगातार दूसरी बार उत्तराखंड बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने का ऐलान महज औपचारिकता मात्र रह गया है. महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के दो बार अध्यक्ष चुने जाने वाले बीजेपी के पहले नेता होंगे.
महेंद्र भट्ट के नामांकन के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बीजेपी लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पूरी तरह से पालन करने वाली पार्टी है. उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव भी इसी प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है. सीएम धामी ने महेंद्र भट्ट की संगठन में लंबी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने हर चुनाव में सफलता पाई है और आगे भी पार्टी को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा. गौरतलब है कि उत्तराखंड बीजेपी के निवर्तमान अध्यक्ष महेंद्र भट्ट राज्यसभा सांसद भी हैं.
गढ़वाल क्षेत्र से आने वाले ब्राह्मण नेता महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को पहली बार प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था. उत्तराखंड बीजेपी का मुखर चेहरा माने जाने वाले महेंद्र भट्ट अनुभवी नेता माने जाते हैं. संगठन के कार्यों से लेकर आंदोलनों तक में उनकी भूमिका के साथ ही राजनीतिक समझ और सीएम पुष्कर सिंह धामी से करीबी, सरकार और संगठन में तालमेल बनाकर चलने की उनकी दक्षता को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के पीछे बड़ा कारण माना जा रहा है. हाल के दिनों में कई अहम मौकों पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को महेंद्र भट्ट का पूरा समर्थन मिला.
महेंद्र भट्ट न सिर्फ सरकार के निर्णयों के पक्ष में खुलकर सामने आए, बल्कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से अधिकतर चुनावों में पार्टी को जीत भी दिलाई. यही कारण रहा कि बीजेपी ने नेतृत्व में बदलाव की बजाय एक बार फिर भट्ट पर भरोसा जताना बेहतर समझा.
महेंद्र भट्ट का राजनीतिक साफर
महेंद्र भट्ट का राजनीतिक सफर 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से शुरू हुआ था. 1991 से 1996 के बीच वे प्रदेश सह मंत्री, जिला संयोजक, जिला संगठन मंत्री और विभाग संगठन मंत्री जैसे पदों पर रहे. साल 1997 में वे बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश सह मंत्री बने और 1998 से 2000 तक उत्तरांचल युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री का दायित्व संभाला. उत्तराखंड राज्य निर्माण के दौरान 2000 से 2002 तक वे उत्तरांचल प्रदेश युवा मोर्चा के पहले प्रदेश अध्यक्ष रहे. महेंद्र भट्ट साल 2002 में नंदप्रयाग विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा सदस्य निर्वाचित हुए.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










