
उत्तराखंड नगर निकाय वोटर लिस्ट से हरीश रावत का नाम गायब! कांग्रेस नेता का दावा
AajTak
हरीश रावत ने कहा कि मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मेरा नाम उस मतदान केंद्र पर नहीं मिला, जहां मैंने लोकसभा चुनाव में मतदान किया था. उन्होंने निराशा व्यक्त की और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अधिक सतर्क रहना चाहिए था, क्योंकि मैं जानता था कि बीजेपी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने में शामिल है.
कांग्रेस के सीनियर लीडर और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को राज्य में हुए नगर निकाय चुनावों में अपना वोट नहीं डाल पाए. देहरादून में लंबे समय से रहने वाले हरीश रावत जब मतदान केंद्र पर पहुंचे तो उन्होंने ये पाया कि उनका नाम वोटर लिस्ट से गायब है.
पीटीआई के मुताबिक हरीश रावत ने कहा कि मैं सुबह से इंतजार कर रहा हूं, लेकिन मेरा नाम उस मतदान केंद्र पर नहीं मिला, जहां मैंने लोकसभा चुनाव में मतदान किया था. उन्होंने निराशा व्यक्त की और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे अधिक सतर्क रहना चाहिए था, क्योंकि मैं जानता था कि बीजेपी वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने और हटाने में शामिल है.
हरीश रावत 2009 से देहरादून के निरंजनपुर क्षेत्र से मतदान कर रहे हैं, जिसमें 2022 के विधानसभा चुनाव और पिछले साल की शुरुआत में हुए लोकसभा चुनाव भी शामिल हैं. राज्य चुनाव आयोग से शिकायत करने पर उन्हें बताया गया कि चुनाव आयोग का कंप्यूटर सर्वर खराब है, जिससे समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है.
बता दें कि उत्तराखंड में 11 नगर निगमों, 43 नगर परिषदों और 46 नगर पंचायतों में नगर निगम चुनाव हो रहे हैं. इसके लिए कुल 5405 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 72 कैंडिडेट मेयर पद के लिए, 445 कैंडिडेट नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए और 4,888 कैंडिडेट नगर पार्षद सीटों के लिए ताल ठोक रहे हैं. उत्तराखंड राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि 1,282 वार्डों में हो रहे इन चुनावों में 30 लाख से ज़्यादा मतदाता भाग लेने के पात्र हैं. 25,800 सुरक्षा कर्मियों और 16,284 मतदान कर्मचारियों की मदद से 1,515 मतदान केंद्रों और 3,394 मतदान बूथों पर मतदान हो रहा है. राज्य चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि मतदान बैलेट के ज़रिए हो रहा है और मतों की गिनती 25 जनवरी को होगी.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








