
उत्तराखंड: टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश से ढही पहाड़ियां, सड़कें धंसी, कई रूट डायवर्ट
AajTak
उत्तराखंड में NH 58 और NH 94 पर ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है. सड़क के चौड़ा करने के चलते पहाड़ियां कमजोर हो गई हैं. जिसका असर ये है कि भारी बारिश में यहां पहाड़ियां सड़क पर ढह रही हैं. जगह-जगह से भारी भूस्खलन की तस्वीरें सामने आ रही हैं.
उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है. ऐसे में पहाड़ों में भारी बारिश के कारण पहाड़ियां दरक रही हैं और सड़कें धंस रही हैं. इसके कारण लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा रहा है. ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग और ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से दरकने के चलते वाहन चालकों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है.
टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश के कारण जगह-जगह पर पहाड़ ढह रहे हैं. जिसके कारण पहाड़ी लोगों के अलावा चारधाम यात्रा पर आए यात्रियों को भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है. कई स्थानों पर राष्ट्रीय राजमार्ग का हिस्सा धंसने के चलते दुर्घटना होने का डर बना हुआ है. हजारों की संख्या में वाहन रेंग-रेंग कर चल रहे हैं. लोगों को हर वक्त दुर्घटना होने का डर सता रहा है.
बता दें, राष्ट्रीय राजमार्गों NH 58 और NH 94 पर ऑल वेदर रोड का निर्माण कार्य चल रहा है. ऑल वेदर सड़क निर्माण में सड़क के चौड़ीकरण के चलते पहाड़ियां कमजोर हो गई हैं. जिसका असर ये है कि भारी बारिश में यह पहाड़ियां सड़क पर ढह रही हैं. हर रोज सड़क मार्ग बंद किया जा रहा है और रूट डायवर्ट करना पड़ रहा है. रूट डायवर्ट होने के चलते टिहरी जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए आम लोगों के साथ-साथ चारधाम यात्रा पर आए तीर्थ यात्रियों को कई किलोमीटर ज्यादा का सफर करना पड़ पहा है.
दोनों एनएच पर सड़क मार्ग पर हो रहे भूस्खलन ने पहाड़ की जिंदगी पर मानो ब्रेक सा लगा दिया है. सड़क मार्ग पर आवागमन सुचारू करने के लिए ऑल वेदर सड़क निर्माणाधीन कम्पनी सहित जिला प्रशासन के पसीना छूट रहे हैं.
भारी वाहनों से लोगों को परेशानी रूट डायवर्ट होने के कारण भारी वाहनों सहित दूसरे वाहन पहाड़ी इलाकों से होकर गुजर रहे हैं. जिसके चलते पहाड़ों पर रहने वाले लोगों को भी समस्या हो रही है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










