
उत्तराखंड, गुजरात में BJP के भी बदले CM, कांग्रेस में हुआ तो दिक्कत क्या? प्रवक्ता ने दिया जवाब
AajTak
पंजाब कांग्रेस में लंबे समय से चल रही खींचतान के बीच पंजाब में सीएम कैप्टन अमरिंदर ने कुर्सी छोड़ दी है. पंजाब के कांग्रेस की विधायक दल की बैठक से पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया. इसके साथ ही पंजाब सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपने पद से त्यागपत्र दे दिया. पंजाब में उस वक्त सियासी घमासान शुरू हो गया था जब कैप्टन अमरिंदर सिंह से नाराज 40 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया था. इसी मुद्दे पर चर्चा के दौरान जब बीजेपी प्रवक्ता जफर इस्लाम से पूछा गया कि उत्तराखंड और गुजरात में भी सीएम बदले गए तो फिर कांग्रेस को लेकर टिप्पणी क्यों? देखें जफर इस्लाम ने इसपर क्या जवाब दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










