
उत्तराखंड: कोरोना कर्फ्यू में थोड़ी ढील, जानें किसे मिली राहत, कहां जारी रहेंगे प्रतिबंध
AajTak
कोरोना संकट से जूझ रहे उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू में नया बदलाव किया गया है. 7 जून को जारी की गई एसओपी को रद्द कर दिया गया है. बाजारों में दुकानों के खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है.
उत्तराखंड में कोरोना संकट के बीच जारी प्रतिबंधों में नया बदलाव किया गया है. 7 जून को जारी की गई कोरोना गाइडलाइन को निरस्त कर दिया गया है. अब बाजारों में दुकानों के खोलने के समय में परिवर्तन कर दिया गया है. सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक अब दुकानें खुली रहेंगी. सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान इस दौरान खुले रह सकेंगे. नए आदेश के मुताबिक सभी प्रतिष्ठानों को 9, 11 और 14 जून को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने के आदेश दिए गए हैं. वहीं सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल, जिम, खेल संस्थान, स्टेडियम, मनोरंजन पार्क, थिएटर ऑडिटोरियम और बार जैसी सेवाएं बंद रहेंगी.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











