
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह से की मुलाकात, हिम प्रहरी योजना को लागू करने में केंद्र से मांगा सहयोग
ABP News
सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि आज देश के यशस्वी गृहमंत्री पुष्कर धामी जी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ. हम आपसे मिल रहे स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आपके आभारी हैं.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद दिल्ली आए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज मंगलवार को संसद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य में चल रहे विकास कार्यों जैसे राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में हिम प्रहरी योजना को लागू करने में केंद्र का सहयोग मांगा है.
इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी. सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि आज देश के यशस्वी गृहमंत्री पुष्कर धामी जी से भेंट करने का अवसर प्राप्त हुआ. हम आपसे (अमित शाह) मिल रहे स्नेह और मार्गदर्शन के लिए आपके आभारी हैं. उत्तराखण्ड की समस्त जनता भविष्य में भी आपके सहयोग की आकांक्षी रहेगी.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












